MP News: ग्वालियर में लू लगने से मासूम भाई बहन की मौत, मां के साथ ऑटो से जा रहे थे मुरैना
MP Gwalior News: मध्य प्रदेश में अब गर्मी कहर बरपा रही है जिसके चलते 10 साल के मासूम भाई व 12 वर्षीय बहन की लू लगने से मौत हो गई। दोनों अपनी दादी और मां के साथ फोटो से मुरैना गए थे जाते ही रास्ते में हालत खराब हो गई थी। रात में ही उनको दफना दिया गया।
उपनगर ग्वालियर के प्रजापति मोहल्ले के रामबाबू शाक्य की पत्नी अपनी सास दवा को दिलवाने ऑटो से मुरैना जा रही थी साथ में 12 वर्षीय बिटिया मूणावत 10 साल का बेटा अभिषेक था रास्ते में गर्मी से उनकी तबीयत खराब हो गई मां ने मेडिकल स्टोर से टैबलेट खरीद कर खिलाई, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और व बेसुध होकर गिर गए। इसके बाद दोनों भाई बहन की मौत हो गई।

नौतपा में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का सामना हो रहा है। अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से ही तपन का महसूस होने लगा था। भोपाल-इंदौर में दोपहर 3 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सीहोर में यह 45.6 डिग्री तक बढ़ गया। ग्वालियर में शाम 4 बजे के बाद आंधी चली और तेज बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने निवाड़ी समेत 18 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर लगातार 2 दिनों से सबसे गर्म है। मंगलवार को यहां टेम्प्रेचर 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और सोमवार को यह 48.7 डिग्री तक पहुंच गया था।
पृथ्वीपुर के बाद दतिया सबसे गर्म रहा। मंगलवार को यहां टेम्प्रेचर 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 48.2 डिग्री और खजुराहो में पारा 48 डिग्री रहा। टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में ग्वालियर, टीकमगढ़, सतना, नौगांव, सिंगरौली और राजगढ़ भी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications