जानलेवा गोलगप्पे: सात फेरों के पहले डोली की जगह दुल्हन की उठी अर्थी

मप्र के छिंदवाड़ा में रहने वाले प्रमोद महादेव काले के परिवार के घर मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कल तक घर वाले खुश थे और कई महीनों से बेटी के शादी के लिए इंतजाम किये जा रहे थे। वहां बारातियों के लिए तैयार हो रहे गोलगप्पे

छिंदवाड़ा, 20 मई: क्या आपने कभी सुना है कि आपको लजीज लगने वाले गोलगप्पे (पानीपुरी) किसी की जान ले। इस बात पर आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में इन्ही गोलगप्पों ने एक MBBS डॉक्टर नई दुल्हन की जान ले ली। शादी के लिए सजी डोली में जिस घर से लाडली को ख़ुशी-ख़ुशी विदा करना था, वहां लड़की के सात फेरों के पहले अर्थी उठी।

dulhan

मप्र के छिंदवाड़ा में रहने वाले प्रमोद महादेव काले के परिवार के घर मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कल तक घर वाले खुश थे और कई महीनों से बेटी के शादी के लिए इंतजाम किये जा रहे थे। वहां बारातियों के लिए तैयार हो रहे गोलगप्पे खाना मेहंदी लगाये बेटी को खाना महंगा साबित हुआ। शादी के ठीक एक दिन पहले सुबह प्रमोद की बेटी मेघा घर वालों के साथ नाश्ता कर रही थी। नाश्ते में गोलगप्पे, ढोकले, और कई आइटम थे। नाश्ते में गोलगप्पे खाते-खाते मेघा को अचानक ठसकी लगी। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश गई।घर वाले फ़ौरन उसे अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

dulhan 1

पुणे से आने वाली थी बारात
मेघा ने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। डॉक्टर मेघा की पुणे में जिस लड़के से शादी तय हुई, उससे भी बेहद खुश थी। सुनहरी नई जिन्दगी की आस लगाये मेघा के अरमानों की डोली की तस्वीर एक पल में बदल जायेंगी, इसकी कोई सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता था।

food

जानलेवा गोलगप्पों से चिकित्सक भी हैरान
गोलगप्पे खाने से मेघा की मौत की खबर से चिकित्सक भी हैरान है। हर किसी को यह घटना विचलित कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है गोलगप्पे का कोई कड़ा टुकड़ा आहार-श्वास नली में फंस गया होगा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और काल के गाल में समा गई। यह घटना हम सभी को भी सीख देती है कि खानपान के वक्त हम कोई भी व्यंजन बड़ी सावधानी से खाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+