MP: शिवराज सिंह चौहान से ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी की मुलाकात, भेंट किया विजय श्री प्रतीक

MP News: मध्य प्रदेश में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी चीफ अवधेश बहन जी ने मुलाकात की।

सीएम शिवराज चौहानसे समत्व भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की क्षेत्र प्रमुख ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी ने अपने सहयोगियों के साथ भेंट की। साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन में मिली सफलता के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।

MP Shivraj Singh

इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का विजय श्री के प्रतीक के रूप में विजय ट्राफी भी दी। विजय श्री के प्रतिक स्वरूप ट्रॉफी लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बड़ी बहन जी ने परमात्मा की ओर से पूर्व में ही हमें विजयी होने का आशीर्वाद 140 सीटों से ज्यादा आने का सुनिश्चित कर दिया था । उसके लिए मैं परमात्मा को धन्यवाद करता हूं, साथ ही बड़ी बहन जी और ब्रह्मकुमारी भाई एवं बहनों को धन्यवाद देता हूं।

वहीं चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अवधेश बहन जी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश में मिली सफलता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक परिश्रम और सेवा भाव का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के यशस्वी और स्वस्थ जीवन तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करती हूं। इस खुशी के अवसर पर बहनजी ने शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद देते हुए मिठाई भी खिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+