MP में एक ऐसा गांव है जहां लड़कों की नहीं हो रही शादी, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप
Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक ऐसा गांव है, जहां के युवा काफी निराश हैं। कारण ये है कि उन्हें कोई जीवनसाथी नहीं मिल रहा है।
कुल मिलाकर गांव के युवकों की शादी नहीं हो रही है। ऐसा नहीं है कि गांव के युवा किसी बीमारी से पीड़ित हैं। गांव के युवाओं में शादी की योग्यता नहीं है। लेकिन, इस गांव में कोई अपनी बेटी देना ही नहीं चाहता।

जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत घंसौर की ग्राम पंचायत अगरिया खुर्द के अंतर्गत आने वाली अगरिया कला गांव है। इस गांव में सालों से पेयजल की समस्या है। 600 परिवार के इस गांव में कृषि और मजदूरी पर जीवन यापन होता है।
इस गांव में सरकार की योजनाएं कागजों में ही दम तोड़ देती हैं। इस कारण आदिवासी वर्ग के लोग इस गांव में रहते तो हैं पर अपने बच्चों की शादी विवाह के लिए परेशान होते रहते हैं।
ग्रामीणों की जानकारी अनुसार लगातार नेता नगरी से लेकर अधिकारियों तक आवेदन वेतन कर चुके पर आज तक इस गांव में पानी नहीं पहुंचा। जल आवर्धन योजना के तहत इस गांव में पानी के लिए पाइपलाइन तो बिछाई गई पर ना ही तो कनेक्शन दिए गए और ना ही पानी आया।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन किलोमीटर दूर से रोजाना बैलगाड़ी, साइकिल और सर पर रखकर पानी अपने घरों में उपयोग के लिए लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के युवाओं की शादी भी नहीं होती है। लड़की वाले कहते हैं कि गांव में पानी की समस्या है। लड़की तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी नहीं ला सकती, इस कारण से इस गांव के नौजवानों की शादी भी नहीं होती है।
घंसौर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिसन सिंह के जानकारी अनुसार जल निगम से बात कर जल्द से जल्द गांव में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी युवाओं की शादी ना होना यह सामाजिक मुद्दा है। इस पर ग्रामीणों को समझाइश दी जाएगी।
बरहाल जो भी हो मध्य प्रदेश भले ही विकास में ऊंचाइयों को छू रहा है। बावजूद इसके लखनादौन विधानसभा का यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहा है। इसके खामियाजे के रूप में इस गांव के युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications