नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए प्रेमी ने किया गजब कारनामा, हकीकत जानकर पुलिस भी चौंक गई
बैतूल। यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक शख्स जिसकी प्रेमिका रूठ जाती है और वो उसे मनाने के लिए पहले प्रेमिका के घर में चोरी करता है। फिर चोरी का सामान वापस लौटाकर प्रेमिका के सामने हीरो बनने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिस उसके सारे प्लान पर पानी फेर देती है।

दो मार्च को हुई चोरी
पूरा मामला मध्य प्रदेश के बैतुल का है, जहां 2 मार्च को महावीर वार्ड में एक घर में चोरी हुई थी। जिस वक्त चोरी हुई घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। घर के लोग जैसे ही लौटे। उनके घर के सामने एक शख्स हाथ में कुछ सामान लिए खड़ा था, जिसमें कुछ जेवर और एक लेपटॉप था।

आरोपी ने यह कहानी बताई
युवक ने घरवालों को बताया कि आपके घर से दो चोर चोरी करके भाग रहे थे। मैंने उनको पकड़ा और अपनी जान पर खेलकर चोरों से आपका सामान वापस छीनकर लाया हूं। घर वालों को प्रेम नाम के उस शख्स की कहानी पर भरोसा हो गया। फिर भी घरवालों ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दे दी।

सख्ती बरतने पर सच उगला
एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि एक बारगी तो उन्हें भी युवक की चोरी वाली कहानी सच लगी, मगर फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह शुरुआत में गुमराह करता रहा। सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

नाराज प्रेमिका का इंप्रेस करना चाहता था
प्रेम ने पुलिस को बताया कि जिस घर में चोरी की वारदात हुई थी। वो उसकी प्रेमिका का घर है और वह अपनी नाराज प्रेमिका का इंप्रेस करना चाहता था। इसलिए उसने खुद ही चोरी की और फिर खुद ही चोरी का सामान वापस लौटा दिया।

घर से रुपए गहने बरामद
पूछताछ के पुलिस ने आरोपी प्रेम के घर की तलाशी ली। जहां एक स्पीकर के अंदर से चोरी किए गए 92 हजार रुपए नगद, सोने चांदी के कुछ अन्य जेवरात भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी प्रेम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications