प्रेमी ने प्रेमिका को ट्रक से कुचल कर उतारा मौत के घाट, महिला की मौत के बाद भी कई बार चढ़ाया ट्रक

रीवा, 1 जनवरी। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया पहाड़ पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रक से कुचल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया है।

reewa

आरोपी ने प्रेमिका के शव के ऊपर कई बार ट्रक चढ़ाया। इससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया और शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बड़ी ​मुश्किल से शव की शिनाख्त करवाई और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ी तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।

रीवा के एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 55 वर्षीय मुनीर के 35 वर्षीय महिला के साथ प्रेम संबंध थे। मुनीर ट्रक चलाता है। दोनों सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवार में किराए के मकान में रहते थे।

इस दौरान मुनीर को शक हुआ कि महिला के उसके साथी ट्रक चालक से संबंध हो गए हैं। इस वजह से दोनों के बीच रोज विवाद होने लगा। दोनों ने बात की और फिर अलग-अलग रहने का फैसला किया।

मुनीर शुक्रवार रात महिला को ट्रक में लेकर घर छोड़ने जा रहा था। इस बीच फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। उस समय ट्रक गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया पहाड़ के पास गुजर रहा था।

123

नाराज होकर महिला ट्रक से उतर गई। इस पर मुनीर ने आपा खो दिया और ट्रक महिला के ऊपर चढ़ा दिया। इतने में भी मुनीर का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने कई बार महिला के शव पर ट्रक चढ़ाया और उसे क्षत-विक्षत कर दिया।

घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था। मामले की छानबीन करने जब पुलिस उसके घर रामपुर नैकिन पहुंची तो मकान मालिक ने प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद होने की बात बताई। पुलिस ने जब ट्रक मालिक से संपर्क किया और उसने जीपीएस सिस्टम को ट्रैक किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+