Bhopal News: डिहाइड्रेशन से गाढ़ा हो रहा है खून, लोग वीनस साइनस थ्रांबोसिस के हो रहे शिकार
MP News: राजधानी भोपाल में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग पानी की कमी आनी डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। डिहाइड्रेशन से दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी साइनस थ्रांबोसिस की शिकार भी हो रहे हैं।
हमीदिया अस्पताल के न्यूरोलॉजी न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी में इस बीमारी से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे है। चिकित्सा को क्या कहना है कि शरीर में पानी की कमी होने से ब्लड क्लॉटिंग (रक्त का थक्का जमना) खतरा बढ़ रहा है।

न्यूरोसर्जरी विभाग के सहायक अध्यापक डॉक्टर एस के चौरसिया बताते हैं की बीमारी से पीड़ित मरीजों की हिस्ट्री से पता चलता है की डिहाइड्रेशन की वजह से वह इस स्थिति में पहुंचते हैं। हर साल गर्मी में साइनस थ्रांबोसिस का जोखिम बढ़ता है, जो स्टॉक के समान ही खतरनाक है।
7 दिन में ब्रेन स्ट्रोक किया है 50 मरीज
गर्मी के चलते लू, ब्रेन स्ट्रोक भी लोगों को सता रहा है। हमीदिया सईद एम्स और अन्य अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक के चलते आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है इसके साथ ही ओपीडी में भी वायरल डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ गई है।
तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिकतम 45.5 डिग्री सेल्सियस
बता दे राजधानी भोपाल में नौतपा की चौथे दिन सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर नजर आ रहे हैं। शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिकतम 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम भी बढ़कर 32.7 डिग्री हो गया है।

बढ़ती गर्मी को लेकर एम्स भोपाल की एडवाइजरी
गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं । पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बढ़ते तापमान के कारण डिहाइड्रेशन, बुखार, थकान, कमजोरी, उल्टी और दस्त जैसी शिकायत के साथ रोगियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी नजर आई है।
पिछले तीन दिनों में यानी 24, 25 और 27 मई को केवल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या क्रमशः 653, 462, और 723 रही। रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए एम्स भोपाल में मेडिसिन विभाग के चिकित्सक लगातार मरीजों को देख रहे हैं। अस्पताल में पहुंचते ही मरीज को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए अस्पताल कर्मी उनके पंजीकरण से लेकर संबंधित डॉक्टर तक ले जाने में उनकी सहायता कर रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ) रजनीश जोशी ने गर्मी के इस मौसम में कुछ खास बातों को ध्यान में रखने को कहा है। धूप में बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करते रहें, हल्का व्यायाम करें और यदि आवश्यक ना हो तो धूप में ना निकले। ऐसे व्यक्ति जिन्हें डायबिटीज या ब्लड प्रेशर इत्यादि की समस्या है उनको खास ध्यान रखना होगा। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ) अजय सिंह ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए कहा की छोटी-छोटी बातों को अपना कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications