MP: सरकारी डॉक्टर को पैसा मांगना पड़ा भारी, BJP कार्यकर्ताओं ने की धुनाई
टीकमगढ़। शहर के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर को कैंसर की मरीज से इलाज के लिए पैसे मांगना भारी पड़ गया। इस मामले की भनक जब भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर हर्ष गुप्ता की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद डाक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में कैंसर से पीडित जिले के गांव श्यामपुरा की रहने बाली रिंकी का इलाज चल रहा है। गुरूवार को मरीज रिंकी को देखने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवारी और समर्थकों के साथ उस मरीज को देखने जिला अस्पताल गये थे, जहां नाइट डयूटी कर रहे डॉक्टर हर्ष गुप्ता की युवा मोर्चा के सर्मथकों ने पिटाई कर दी।
अस्पताल मे भर्ती मरीज के पिता का आरोप है कि डॉक्टर को बार बार बुलाने के बाद जब डॉक्टर आए तो मुझसे पैसों की मांग कर रहे थे। उसके बाद सत्ता के नशे में चूर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डाॅक्टर की जमकर धुनाई कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई से नाराज डॉक्टर ने इस्तीफा दे दियाा है। पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों पर किया मारपीट का मामला दर्ज।












Click it and Unblock the Notifications