MP News: विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद, भाजपा की लोकसभा की तैयारी, चलेगा 'हर बूथ मोदी अभियान'

MP news: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तैयारी को लेकर मीडिया के साथ चर्चा की है। वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ पर मोदी अभियान चलाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

अब हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता ने प्रचंड बहुमत से आशीर्वाद दिया है। अमित शाह जी ने हमें 51 प्रतिशत वोट शेयर का टास्क दिया था। हम 49 प्रतिशत वोट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अब लोकसभा चुनावों में टास्क को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा।

BJP will run Modi at every booth campaign before Lok Sabha elections VD Sharma in mp election 2023

हारने वाले बूथों की होगी समीक्षा

शर्मा ने भोपाल में मीडिया से कहा कि हम समीक्षा करने के बाद जिन बूथों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारी है, उन बूथों पर हम कैसे चुनाव जीतेंगे और जिन बूथों पर हम कम मतों से जीते हैं उनमें 10 प्रतिशत वोट शेयर कैसे बढ़ेगा, इस पर काम किया जाएगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अमित शाह जी की कुशल रणनीति का आशीर्वाद के साथ संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश का हमारा नेतृत्व हम सब मिलकर के टीम स्पीड के साथ 29 की 29 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।

हर बूथ पर मोदी अभियान

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सब मेहनत परिश्रम से सभी बूथों को जीतेंगे। प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर मोदी अभियान चलेगा और इसकी शुरुआत कर दी गई है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गईं, जिन्होंने हर गरीब का जीवन बदल दिया। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास और गरीब कल्याण का काम किया उस विकास और गरीब कल्याण की गति को सुचारू बनाए रखने और विकसित मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करने के लिए जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। बीजेपी की सरकार विकास और गरीब कल्याण का काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।

कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर काम किया

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आदर्श कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभाकर शानदार काम किया है। पन्ना प्रमुख से लेकर के पन्ना समिति ,बूथ समिति लेकर करके मंडल के कार्यकर्ता और जिले से लेकर प्रांत की टीम मिलकर एक साथ जुड़कर काम किया है। सभी जीते प्रत्याशियों को शुभकामनाएं, लेकिन जो चुनाव किसी कारणवश बहुत कम अंतर से हार गए हैं पार्टी उनके साथ खड़ी है। श्री शर्मा ने कहा कि असफलता यह साबित करती है की सफलता के प्रयास हमें और करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+