Lok Sabha Election 2024: 58 फीसदी वोट के टारगेट के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 58 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य निर्धारण करके चुनावी मैदान में उतरेगी। इस समझ में एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गांव चलो अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ ही पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य देकर के इस संबंध में कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय सन संगठन महामंत्री और गांव चल अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिव प्रकाश ने गांव चलो अभियान के संबंध में प्रेजेंटेशन देकर प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी को जानकारी दी। कार्यालय को प्रदेश अध्यक्ष सांसद शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भारत के विकास में गांव का विकसित होना जरूरी: शिवप्रकाश
भाजपा के राष्ट्रीय से संगठन महामंत्री और गांव चलो अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी से प्रकाश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत केवल विकसित गांव के साथ ही विकसित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी संकल्प को लेकर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है। इसका मकसद सभी गांव तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचना है। शिव प्रकाश ने कहा कि अभियान की तैयारी 3 फरवरी तक की जाएगी कार्यकर्ताओं का प्रभास 9 से 11 फरवरी तक रहेगा और तृतीय चरण में समीक्षा बैठक 14 फरवरी तक होगी। मध्य प्रदेश में 3 फरवरी से पहले जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications