MP News: भाजपा 25 मार्च को मध्य प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर करेगी होली मिलन, घर-घर लगाएंगे मोदी गुलाल
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर 25 मार्च को होली मिलन आयोजन करगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम करेंगे।
पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ''मोदी गुलाल'' लगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों को होली की राम-राम कहेंगे। होली मिलन का यह अभियान प्रदेशभर में होली के असर पर चलाया जाएगा। यह बात बीेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम में ''मोदी गुलाल'' भी होगा और गुजिए भी होंगे। भाजपा एक परिवार है और हम सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी परिवार हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बूथ पर बूथ समिति के साथ पन्ना प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ता वरिष्ठजनों के साथ मिलकर होली मनाएंगे। लोग एक-दूसरे को मोदी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी गुलाल लगाएंगे।

महिला कार्यकर्ता भी करेंगी घर-घर संपर्क
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ता भी होली मिलन के तहत घर-घर संपर्क करेंगी और माताओं-बहनों को मोदी गुलाल लगाकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम-राम कहेंगी। कार्यकर्ता समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्धवर्ग, गणमान्य व्यक्तियों के साथ पार्टी के की वोटर्स के घर जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देंगे।
शर्मा ने कहा कि हमारे सनातन में शोकाकुल परिवार से भी होली के दिन उनके घर जाकर मिलने और उनके दुःख में शामिल होने की प्रथा है। कार्यकर्ता शोकाकुल परिवारों के यहां भी जाकर उनके दुःख में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा यह अभियान प्रदेशभर में होली के दिन ही चलाया जाएगा। सामान्य तौर पर रंगपंचमी तक होली मिलन का कार्यक्रम चलता है। इसलिए होली के बाद भी स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता इस मिलन को निभाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications