प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश BJP ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, जानें क्या है मामला
मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर चुके हैं। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस का पूरा ध्यान अब मध्य प्रदेश पर है, क्योंकि कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश भी वो राज्य है जहां पर कांग्रेस में पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सत्ता में आई फिर कुछ समय में गवां दी थी।

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है और तो और प्रियंका गांधी ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगा डाला है।प्रियंका गांधी के इस आरोप का अब मध्यप्रदेश भाजपा ने करारा जवाब देते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश में भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी है जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था।
भाजपा ने उनके प्रियंका के इस आरोप को कोरा झूठ बताया है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता से उनके आरोप के समर्थन में सबूत मांगा है। इसके साथ ही कहा राज्य सरकार और भाजपा के सामने कार्रवाई के विकल्प खुले हैं।वहीं मध्य प्रदेश में भााजपा प्रमुख वी डी शर्मा ने सोशम मीडिया पर प्रियंका गांधी के एक फर्जी पत्र का हवाला देने का आरोप लगाते हुए उनके कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बता दें प्रियंका गधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार पर भष्ट्र होने का आरोप लगाया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाार्म एक्स पर शुक्रवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है।
प्रियंका गांधी ने लिखा कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 फीसदी कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा अपने ही भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने वहां क 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा सरकार को गिरा दिया और अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को हटाएगी। प्रियंका ने मध्यप्रदेश की सरकार पर इस पोस्ट में सीधे तौर पर भ्रष्टााचार का आरोप लगाया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका के इस आरोप पर प्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा ने कहा मध्य प्रदेश में कांग्रेस बिना किसी मुद्दे के घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस के नेताओं ने पहले राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवाया। प्रियंका अपने ट्वीट का सबूत दें, अन्यथा हमारे पास कार्रवाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं।
मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाले उस व्यक्ति या ठेकेदार का नाम बताना चाहिए जिसका जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। इकसे साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि सत्ता की भूख में कांग्रेस किसी भी हद तक गिरा सकती।












Click it and Unblock the Notifications