मध्य प्रदेश में बढ़ गया भाजपा का 1.28% वोट, कांग्रेस का 2% मत हुआ कम, पहली बार नोटा ने बनाया रिकॉर्ड
MP Lok Sabha Chunav: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में अपना मध्य प्रतिशत बढ़ाने में सफल रही, जबकि प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल नहीं हो पाई। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को करीब 58% वोट प्राप्त हुए थे। लेकिन उसे इस बार करीब 59.28% वोट प्राप्त हुए। जो पिछली बार की तुलना मे 1.28 प्रतिशत ज्यादा है।
वहीं कांग्रेस को सभी उनकी सीटों पर हारने के साथ ही दो प्रतिशत काम मिल पाया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताएं कि साल 2019 के चुनाव में भाजपा को 58% वोट मिले थे इस बार भाजपा को 59.28% वोट मिले है। इसी तरह कांग्रेस को साल 2019 के चुनाव में 34.5% वोट मिले थे इस बार उसे चुनाव में 32.44% वोट ही मिले है।

राजन ने बताया कि इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी को 78.54% वोट मिले। यह प्रदेश में किसी भी उम्मीदवार को मिलने वाले वोटो का सर्वाधिक प्रतिशत है जबकि दूसरे नंबर पर विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान रहे उन्हें कुल मतदान का 76.7% वोट प्राप्त हुआ। वहीं तीसरे नंबर पर सागर से भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े रही। उन्हें कुल मतदान का 68.49% वोट मिला।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को खजुराहो से 67.75 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ। इसके बाद गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को 67.24% वोट मिला है। राजन ने बताया कि प्रदेश में इस बार नोट पर 5 लाख 33 हजार 705 वोट पड़े हैं। इसमें डाक मतपत्र के जरिए 1038 वोट नोटा को मिले।












Click it and Unblock the Notifications