भोपाल में बोले अमित शाह- कार्यकर्ता मन बना लें, 50 साल तक सत्ता में रहेगी भाजपा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्त कहा कि भाजपा कोई 5-10 साल नहीं बल्कि 50 साल के लिए सत्ता में आई है। यह भाव कार्यकर्ताओं के अंदर होना चाहिए, तभी देश में कोई परिवर्तन हो सकता है। भोपाल में पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अब आराम करने का अधिकार नहीं है। इस देश में हम अगर परिवर्तन देखना चाहते हैं तो हमें बिना रुके, थके अपनी दिशा में आगे बढ़ते रहना होगा।

भोपाल में बोले शाह- कार्यकर्ता मन बना लें, 50 साल तक सत्ता में रहेगी भाजपा

शाह ने कहा कि हम 5-10 साल के लिए नहीं कम से कम 50 साल के लिए सत्ता में आए हैं। इस सोच के साथ हमें आगे बढ़ते रहना है। शाह ने कहा कि हमें देश के नागरिकों के भरोसे पर खरा उतरना है। हमारे पास आज केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। 330 सांसद और 1387 विधायक हैं। हमें आ पार्टी सबसे ऊपर दिखाई देती है लेकिन 2014 की जीत को भी उत्कृष्ट कार्यकर्ता सबसे ऊपर नहीं मानता ऐसे में हमें और आगे जाना है।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम के दौरान शाह ने यह ऐलान भी किया कि साल 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। शाह ने कहा कि मैं यहां स्पष्ट करना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले यह खबरें आ रही थीं कि चौहान को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मंदसौर में हुए किसान आंदोलन के बाद माना जा रहा था कि भाजपा हाईकमान शिवराज से नाराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+