एमपी: बीजेपी कार्यालय का मंत्री डकार गया गरीबों का राशन, मामला दर्ज

दतिया में बीजेपी कार्यालय मंत्री सोनू गतवार पर हुआ मामला दर्ज, राशन घोटाले का हुआ मामला दर्ज, सहकारी उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन भी है सोनू गतवार, जांच के बाद किया गया मामला दर्ज

दतिया, 9 अक्टूबर। दतिया में बीजेपी कार्यालय का मंत्री गरीबों का राशन डकार गया बीजेपी कार्यालय का मंत्री घोटालेबाज निकल गया। पुलिस ने बीजेपी कार्यालय के मंत्री पर एफआईआर भी दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला गरीबों के राशन से जुड़ा हुआ है।

bjp

राशन की दुकान पर सेल्समैन है बीजेपी कार्यालय का मंत्री
दतिया में बीजेपी कार्यालय का मंत्री पद संभालने वाले सोनू गतवार थरेट में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन के पद पर भी पदस्थ है। सेल्समैन के पद पर रहते हुए गरीबों के लिए आए राशन में घोटाला करने का आरोप सोनू गतवार पर लगा है।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान की जांच में हुआ खुलासा
फूड विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा थरेट की शासकीय उचित मूल्य की दुकान की जांच की गई थी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दीपाली सिंह ने जांच में पाया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान में गेहूं, चावल, ज्वार और नमक के रिकॉर्ड में गड़बड़ी है और यह गड़बड़ी करने वाला कोई और नहीं बल्कि दुकान के सेल्समैन सोनू गतवार ही है। जांच में सोनू गतवार को दोषी पाया गया।

तकरीबन तीन लाख के राशन की पाई गई गड़बड़ी
सोनू गतवार पर आरोप है कि सोनू गतवार ने गरीबों के लिए आए राशन की घोटालेबाजी कर दी। सोनू गतवार पर आरोप है कि तकरीबन 3 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी सोनू गतवार द्वारा की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सोनू पर एफआईआर दर्ज करने के लिए थरेट थाने में संपर्क किया गया। जिसके बाद थरेट थाने में सोनू पर एफआईआर दर्ज की गई।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
जांच रिपोर्ट में खुलासे के बाद बीजेपी कार्यालय के मंत्री सोनू गतवार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थरेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सोनू गतवार फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+