मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। नंद कुमार सिंह चौहान ने मंगलवार (2 मार्च) की सुबह दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। नंद कुमार सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका लगभग एक महीने से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। गंभीर हालत में उन्हें सोमवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान जी के निधन पर दुख जताया है। वहीं नंद कुमार सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रक्रट किया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh : BJP MP Nand Kumar Singh Chouhan का निधन,Coronavirus से संक्रमित थे | वनइंडिया हिंदी
    Nand Kumar Singh Chauhan

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ''लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।''

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नंद कुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर दिल्ली से आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां से बुधवार (03 मार्च) को उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार गृहनगर शाहपुर में होना है।

    अपने एक अन्य ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा,''प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।''

    एक मीडिया चैनल से बात करते हुए नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उनके पिता की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी। पिछले एक महीने से वो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। 11 जनवरी को उनको कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। जिसके बाद उनका इलाज भोपाल में चल रहा था लेकिन हालत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

    जानिए नंद कुमार सिंह के बारे में?

    मध्य प्रदेश के खंडवा से नंद कुमार सिंह 1996 से सांसद थे। उसके पहले वो बुरहानपुर से विधायक भी रह चुके थे। नंद कुमार सिंह भाजपा के मध्य प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं थे। नंद कुमार सिंह ने यह कहते हुए त्याग पत्र दे दिया था कि वो अपने सांसदीय क्षेत्र मे कार्य करना चाहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+