बीजेपी सांसद ने 15 किलो वजन कम कर कमाए 15 हजार करोड़, बन गए दुनिया के सबसे महंगे MP

नई दिल्ली, 11 जून: मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद सांसद अनिल फिरोजिया को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिटनेस चैलेंज दिया है। नितिन गडकरी ने फिरोजिया को चैलेंज दिया था कि, उन्हें अपने हर एक किलो घटाने पर 1000 करोड़ रुपए की फंडिग मिलेगी। जिसका वे अपनी लोकसभा में विकास कामों में उपयोग करेंगे। फिरोजिया सवा सौ किलो के हैं और ये चैलेंज उन्होंने उज्जैन के विकास की खातिर स्वीकार किया है।

नितिन गडकरी ने BJP सासंद को दिया अनोखा चैलेंज

नितिन गडकरी ने BJP सासंद को दिया अनोखा चैलेंज

इस साल फरवरी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मालवा क्षेत्र के लिए 5,772 करोड़ रुपये की 11 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। परियोजनाओं की कुल लंबाई 534 किमी थी। एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने सांसद अनिल फिरोजिया से कहा था कि जितने किलो वज़न कम करेंगे हर किलो के हिसाब से उज्जैन के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये मिलेंगे। अनिल फिरोजिया ने चैलेंज स्वीकार कर लिया।

1 किलो वजन के बदले 1000 करोड़

1 किलो वजन के बदले 1000 करोड़

नितिन गडकरी ने बताया कि, अनिल फिरोजिया मुझसे लगातार विकास के लिए बजट की मांग कर रहे है। मैंने उन्हें एक शर्त दी है, मैं 135 किलो का था। अब मेरा वजन 93 किलो है। मैंने उन्हें अपनी पुरानी फोटो दिखाई। लोग मुझे नहीं पहचानते हैं। मैं 1,000 करोड़ दूंगा। उज्जैन के विकास के लिए जितने किलो वजन कम करो, उनते करोड़ की फंडिग मिलेगी। मैं आपको बताऊंगा कि यह कैसे करना है। फरवरी में जब नितिन गडकरी उज्जैन आये थे तब सांसद का वजन 127 किलो था।

बीजेपी सांसद ने चैलेंज पूरा कर कमाए 15000 करोड़

बीजेपी सांसद ने चैलेंज पूरा कर कमाए 15000 करोड़

इसके बाद अनिल फिरोजिया ने अपनी फिटनेस पर काम शुरू कर दिया। सासंद के दिन की शुरूआत 8 किलोमीटर की मॉर्निंग वॉक से होती है, इसके बाद वह एक घंटे एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वे योग और डाइटिंग भी करते हैं। तीन महीने को कड़ी मेहनत के बाद अनिल फिरोजिया 15 किलो वजन कम करने में सफल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री के कहानुसार वो 15000 करोड़ के हकदार बन गये हैं।

अब तक मिली 6000 करोड़ की फंडिंग

अब तक मिली 6000 करोड़ की फंडिंग

बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, मैं विश्व का सबसा महंगा सांसद हूं, अभी 6000 करोड़ दिया है। विकास चल रहा है, मेडिकल कॉलेज मिला। मुझे पूर्ण विश्वास है 15 किलो वजन कम किया है तो और पैसा विकास कार्यों के लिये मिलेगा। बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं लेकिन अब परहेज और वर्जिश कर रहे हैं। फिरोजिया एक डाइट प्लान का पालन कर रहे हैं और शारीरिक कसरत, साइकिल चलाना, तैराकी और योग हर रोज एक से दो घंटे करते हैं।

फिरोजिया ने राहुल गांधी को बताया था 'गद्दार'

फिरोजिया ने राहुल गांधी को बताया था 'गद्दार'

इसके अलावा बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया अपने फायर ब्रांड बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अनिल फिरोजिया ने राहुल गांधी को गद्दार तक कह डाला था। उन्होंने कहा था कि, राहुल गांधी रहते भारत मे लेकिन भाषा बोलते चीन और पाकिस्तान की ऐसे गद्दारों को देश माफ नहीं करेगा। हमेशा राहुल गांधी इसी तरह देश की छवि ख़राब करते है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग उन्होंने किया है वो सरासर गलत है हम इसका विरोध करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+