Shivpuri news: विरोध में उतर आए डॉक्टर तो बीजेपी विधायक ने मांग ली माफी
शिवपुरी में बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने जूनियर डॉक्टर से मांगी माफी, डॉक्टर और विधायक के बीच हुआ था विवाद, डॉक्टर ने लगाया था विधायक पर मारपीट का आरोप
Shivpuri में मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के बीच हुए विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ के अन्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सार्वजनिक तौर पर डॉक्टर से माफी मांग ली।
Recommended Video

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में हुआ था विवाद
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और जूनियर डॉक्टर हरिओम धाकड़ के बीच विवाद हो गया था। विधायक मेडिकल कॉलेज में किसी मरीज को मिलने गए थे और यहीं पर ड्यूटी दे रहे डॉ.हरिओम धाकड़ के साथ विधायक का विवाद हो गया। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके गनर ने उनके साथ मारपीट की।
मामला दर्ज करवाने के लिए डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन
जूनियर डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की जानकारी जब मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर और स्टाफ को लगी तो सभी लोग विधायक के विरोध में उतर आए। एक सुर में सभी ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स समेत स्टाफ के अन्य कर्मचारी काम बंद करके विधायक के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने मीडिया के सामने सभी डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ की मौजूदगी में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। विधायक ने कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होती है इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर से माफी मांगी ली।












Click it and Unblock the Notifications