मंत्री जी की फुर्ती, 8 घंटे में किया 2551 योजनाओं का शिलान्यास

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव दहलीज पर खड़ा है। चुनाव अगर सिर पर हो तो सियासी सरगर्मियों का तेज होना भी लाजमी है। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही मंत्रियों और नेताओं ने फूर्ती आ गयी है। नेता और मंत्री अपने चुनावी वायदों को परवान चढ़ाने के लिए जोर-शोर से लग गए हैं। नेता और मंत्री बिजली की तेजी से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।

लोगों को खुश करने के लिए और उनके वोट को अपने पाले में करने के लिए नेता लुभावने वादे कर रहे है। नयी-नयी योजनाओं का शिलान्यास कर रहे है। इसका एक लाजवाब नमूना मध्य प्रदेश में देखने को मिला है। मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले आनन-फानन में सिर्फ 8 घंटे में ही 2,551 परियोजनाओं का शिलान्यास कर दिया। विधानसभा चुनाव को लेकर हड़बड़ाए मंत्री ने तेजी दिखाई और बिना सांस लिए केवल 8 घंटों के भीतर 2551 योजनाओं और प्रोजेक्टस का शिलान्यास कर दिया।

MP minister does 2551 shilanyas in 8 hours.

मंत्री के इस कारनामे की हर ओर चर्चाएं हो रही है। हलांकि एक साथ चंद घंटों में शुरु की गई इन योजनाओं में से कई प्रॉजेक्टस ने शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया, लेकिन गोपाल भार्गव की इस तिकड़म ने उनके नाम पर एक नया रिकॉर्ड जरुर बना दिया। मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास और सामाजाकि न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने इन 2551 योजनाओं के शिलान्यास करने के लिए अपना ज्यादा पसीना नहीं बहाया। बल्कि एक साथ सागर जिले के रहेली में एक ही स्टेडियम में 2,551 प्रॉजेक्टस के लिए शिलापट्ट बनवाया और सबका शिलान्यास कर दिया।

खास बात ये कि मंत्री द्वारा शुरु की गई इन 2551 योजनाओं पर 325 करोड़ रुपए खर्च होने है, लेकिन इसकी शुरुआत करने के लिए उन्होंने हर प्रॉजेक्ट्स के शिलान्यास के लिए सिर्फ 11 सेकंड दिए। इन 11 सेकंडों में प्रॉजेक्ट के रिबन काटे गए और मंत्र भी पढ़ दिए गए। करीब 90 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंत्री जी ने इन योजनाओं का शिलान्यास किया। एकसाथ 2551 प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास पर तर्क देते हुए मंत्री जी ने कहा कि ऐसा करने से न सिर्फ वक्त की बचत हुई, बल्कि लाखों रुपये भी बचा लिए गए। अगर मंत्री जी एक-एक प्रॉजेक्ट के लिए अलग-अलग जाकर शिलापूजन करते तो इसमें महीनों लग जाते और लाखों रुपये खर्च भी होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+