ऑटो से कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी मंत्री, विपक्ष ने बताया नौटंकी

सागर। मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव हमेशा अपने बयान व अंदाज को लेकर चर्चा में बन रहते हैं। इस बार ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ऑटो में सवार होकर सम्मेलन स्थल तक पहुंचे। बता दें कि ऑटों में ग्रामीण विकास मंत्री के साथ कार्यकर्ता और गर्नर भी थे। इस दौरान यातायात नियमों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ाई गई। जिसके बाद उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के बाद अब उनके विरोधियों ने उनपर निशाना साधा है।

BJP minister arrived in auto-worker conference

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव शुक्रवार को शाहगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में उनका स्वागत एक ऑटो यूनियन ने किया। जिससे वह इतने खुश हो गए कि ऑटो में ड्राइवर की सीट पर बैठ कर करीब 2 किलोमीटर तक का सफर कर सम्मेलन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान ऑटो में उनकी पीछे की सीट पर उनके सुरक्षा गार्ड सहित पांच लोग बैठे थे। बता दें कि भार्गव द्वारा यातायात नियमों को तोड़ने का फोटो वायरल होने के बाद अब वे अपने विरोधियों के निशाने पर है।

विरोधियों का कहने है कि शासन के मंत्री ही जब नियम तोड़ेंगे तो फिर सामान्य आदमी क्या करेगा। वहीं, एक बार फिर मंत्री गोपाल भार्गव अपने इसी अंदाज के चलते चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सागर जिले की रहली विधानसभा की सीट से गोपाल भार्गव ही एकमात्र ऐसे प्रत्याशी थे, जो सबसे अधिक मतों से जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+