राजगढ़ पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कुछ यूं कसा तंज, कहा- ढूंढने से भी नहीं मिल रहे प्रत्याशी

MP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार 17 मार्च को राजगढ़ पहुंचे। यहां लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को ढूंढने से प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि न्याय यात्रा मध्यप्रदेश की 22 विधानसभा में जहां-जहां पहुंची थी,वहां-वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में उनके साथ देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग का मुखिया चल रहा है।

BJP leader VD Sharma

इतना ही नहीं, उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस देश के अंदर अपना अस्तित्व खो रही है, उसके नेता अप्रासंगिक हो गए। वीडी शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस हार जाती है तो ईवीएम पर प्रश्न खड़ा करती है, जब भारत की सेना, पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके जवाब देती है.... तो दिग्विजय सिंह उसका "प्रूफ" मांगते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज हालत ये बन गए हैं, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी ढूंढ रही हैं...लेकिन उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल नहीं रहे। मेरी लोकसभा खजुराहो में तो कांग्रेस प्रत्याशी छोड़कर ही भाग गया...बोला चुनाव हम नहीं लड़ पाएंगे। आज देश के अंदर बड़ी संख्या में लोग भाजपा को जॉइनिंग कर रहे हैं, जॉइनिंग करने वाले सभी बूथ लेवल के कार्य करता है, जो कांग्रेस में कभी काम करते थे।

कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ रहा है, तो हर बूथ पर भारतीय जनता में मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे लोग आ रहे हैं विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उतरी है, अबकी बार फिर मोदी सरकार, आपकी बार 400 बार के साथ इतिहास बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+