कांग्रेस को शिवराज सिंह चौहान ने बताया डूबता हुआ जहाज, राहुल गांधी पर भी यूं कसा तंज
Shivraj Singh Chouhan: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है और पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना की।
साथ ही, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और अबकी बार भाजपा 400 पार जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, '...जहां भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है, तो वही कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास न तो दिशा है और न दृष्टि है।

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है। कांग्रेस के सेनापति खुद दिग्भ्रमित है...कई जगह सैनिक गायब है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कई जगह कांग्रेस के सेनापति सेना छोड़ रहे है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज पूरे विश्वास के साथ यह कहता हूं कि अबकी बार 400 पार ये बीजेपी का मंत्र नहीं है...नारा नहीं है।
यह जनता की उद्घोषणा है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'राहुल गांधी तो ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं है कि कब क्या करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि जब उन्हें चुनाव की तैयारी करनी चाहिए तो वो यात्रा करते हैं। जब उन्हें यात्रा करनी चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव में हारने के बाद EVM-EVM चिल्लाते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की यह हालत देखकर...कांग्रेस के विचारवान नेता लगातार पार्टी छोड़ते जा रहे है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार एक के बाद एक चुनाव हारती चली जा रही है। शिवराज चौहान ने कहा कि मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, राज्य सभा में उनकी बैक डोर एंट्री हुई है।












Click it and Unblock the Notifications