बीजेपी नेता ने कहा, 'लड़की के आंख मारने पर फॉलो करने वाले युवा पकौड़े तलने लायक हैं'
भोपाल। सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश के वीडियो से खफा एक बीजेपी नेता संजीव मिश्रा ने कहा है कि जिस देश मे केवल लड़की के आंख मारने से 24 घण्टे के भीतर 7 लाख फॉलोवर्स हो जाये उस देश का युवा पकोड़े बेचने के ही लायक है। इतना ही नहीं संजीव मिश्रा ने प्रिया प्रकाश के बैन करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिट्ठी लिखी है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव मिश्रा ने फेसबुक पर इस पोस्ट को लिखा है। साथ ही प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन वाले कई फोटो को शेयर किया है।

वीडियो से युवा अपना फोकस भी खो रहे हैं
संजीव मिश्रा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, 'बोर्ड की परीक्षाएं समीप आ रही हैं, ऐसे में इस गाने को प्रतिबंधित करना चाहिए। इससे छात्रों का ध्यान भंग हो रहा है। इस गाने से देश का माहौल भी बिगड़ रहा है। युवा अपना फोकस भी खो रहे हैं। वीडियो से छात्रों पर असर पड़ रहा है ऐसे में इस वीडियो के प्रसारण पर रोक लगाई जाए।' विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा नेता की मांग और गाने को प्रतिबंधित करने का विरोध किया है।

संजीव मिश्रा ब्राह्मण सेना के भी जिलाध्यक्ष
संजीव मिश्रा ब्राह्मण सेना के भी जिलाध्यक्ष और श्री समर्पण श्री सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हैं। वह खुद को आरएसएस का स्वयंसेवक मानते हैं। आपको बता दें कि रातों रात सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्धि के सातवें आसमान पर पहुंच जाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर को ‘नेशनल क्रश' के नाम से बुलाया जा रहा है। प्रिया के जिस गाने का प्रोमो इन दिनों वायरल हो रहा है वो दरअसल मलयालम अपकमिंग फिल्म ‘ओरू अंडार लव' का गाना है। इस गाने के बोलों के विरोध में हैदराबाद में एक मुस्लिम संगठन की ओर से एफआईआर दर्ज हुई।

प्रिया के इंस्टाग्राम पर तीस लाख से अधिक फॉलोअर
वहीं मुंबई में रजा फाउंडेशन ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर गाने पर बैन लगाने की मांग की। प्रिया का यह गाना वैलेंटाइन वीक में वायरल हुआ। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। गाने के वायरल होने के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर तीस लाख से अधिक फॉलोअर हैं।
-
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Chunav BJP LIST: भाजपा की 144 सीटों की लिस्ट का डिकोड, टिकट पाने वाली 11 महिलाएं कौन? कितने वकील-डॉक्टर -
Sanjay Bhatia from BJP and Karamvir Singh Boudh from Congress Elected to Rajya Sabha -
Kerala Election 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर, 47 उम्मीदवारों की लिस्ट -
क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप -
भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। -
कुलदीप-वंशिका की शादी में परोसी गई स्पेशल थाली, जानिए कीमत और मेन्यू भी, हरीश रावत ने खास अंदाज में दी बधाई -
विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में












Click it and Unblock the Notifications