राम मंदिर निर्माण शुरू होने से होगा कोरोना का खात्मा, बोले भाजपा नेता

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है। इस बीच 5 अगस्त को अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। जिसमें पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। उनके मुताबिक राम मंदिर निर्माण शुरू होने से कोरोना का खात्मा हो जाएगा।

Recommended Video

    Madhya Pradesh के प्रोटेम स्पीकर Rameshwar Sharma का Coronavirus पर गजब बयान | वनइंडिया हिंदी
    bjp

    रामेश्वर शर्मा के मुताबिक भगवान राम ने मानव जाति के कल्याण और राक्षसों के नाश के लिए जन्म लिया था। जैसे ही राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, वैसे ही कोविड-19 का खात्मा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है। हमें न सिर्फ सामाजिक दूरी बनाए रखनी है, बल्कि हमें अपने भगवान को भी याद रखना है। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया है। जिसे किया जा रहा है।

    आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 5 अगस्त को पीएम मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक 40 किलो चांदी की एक शिला बनवाई गई है, जो पीएम मोदी अपने हाथों से रखेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन हो सके, ऐसे में कार्यक्रम में सिर्फ 150 वीवीआईपी लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शिलान्यास से पहले पीएम मोदी मंदिर में भगवान राम और हनुमान गढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+