कमलनाथ और प्रियंका पर हुई FIR पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- जनता को भ्रमित करने वालों पर ऐसे ही दर्ज होंगे मामले

कांग्रेस ने सालों तक देश और प्रदेश में राज किया पर विकास के नाम पर जनता को छलने का काम किया है। जनता के साथ झूठ बोलकर गुमराह करने का प्रयास किया तो इसी तरह के मामले दर्ज होंगे। प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, यहां छल-कपट की राजनीति बिलकुल भी नहीं चलेगी। यह बात BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को आलोट नगर में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने यदि बीजेपी की जनहितैषी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर इस तरह से बदनाम करने का प्रयास किया तो पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करने का काम करेंगे। विकास के आगे कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है। लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता भी चुप नहीं रहने वाला है। भाजपा दो तिहाई बहुमत से फिर चुनाव जीतेगी और पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का विकास हुआ है।

BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya addressed workers conference of Alot assembly

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओ से देश के 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। मोदी जी को हराने के लिए एक दूसरे के विरोधी दल दिल्ली में आकर एक हो गए है, लेकिन उनके मनसूबे कभी भी पूरे नहीं होंगे। विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की थी कि मैं कांग्रेस की मैयत में भी नहीं जाऊंगा, लेकिन आज वही कांग्रेस से हाथ मिला रहे हैं। देश में मोदी जी के नाम की आंधी चल रही है, जिसमे सभी दल उड़ जाएंगे। सम्मलेन में उन्होंने कार्यकर्ताओ से रतलाम जिले की पांचों सीटों पर जीत का संकल्प लेने का आव्हान किया।

कांग्रेस के काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जाएंगे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता में भ्रम का वातावरण पैदा करते हैं, रोज सुबह उठते ही नया झूठ जनता के बीच ले जाते हैं, लेकिन जनता इन्हें नकारती है। जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इनके काले कारनामों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मलेन के पूर्व नगर में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो विट्ठल मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और समापन कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+