MP की 29 सीटों पर सीएम मोहन यादव ने किया जीत का दावा, कांग्रेस के लिए कही ये बात
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का भरोसा जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस मुख्य पार्टियां हैं। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की गिरावट की आलोचना की।
एमपी सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार 31 मई को भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही, अमेठी में राहुल गांधी की हार का उदाहरण दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी और कहते है कि हम दमदारी से लड़े। क्या ऐसी दमदारी से लड़े की बराबर की सीट पर भी नहीं लड़ पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भीषण गर्मी में भी रोड शो करके अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह दिखाया।
कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। वहीं, वीडी शर्मा ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिले राष्ट्रव्यापी समर्थन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भाजपा को मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने और अपने वोट शेयर में 10% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। शर्मा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 80% बूथों पर बहुमत से जीत हासिल करना है।
उन्होंने अभियान में प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय भागीदारी पर भी प्रकाश डाला, जिन्होंने राज्य में 8 जनसभाएं और दो रोड शो किए। गृह मंत्री अमित शाह ने भी चार जनसभाओं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से योगदान दिया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने 12 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों को कवर किया।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने सफल सभाएं आयोजित कीं, जिसमें 2070 नेताओं ने 10099 शक्ति केंद्रों पर बैठकें कीं। इन आयोजनों में करीब 20 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। सदस्यता अभियान के तहत एक ही दिन में 2,82,242 लोगों को पंजीकृत किया गया। पार्टी ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान अवश्य करें।
बूथ विजय अभियान के तहत 10 दिन और दो घंटे तक सघन कार्य किया गया, जिसमें 5300 से अधिक सामाजिक बैठकें हुईं, जिनमें 6 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। चुनाव के दौरान 21 स्थानों पर कॉल सेंटर बनाए गए, जिनसे 16,485,560 कॉल किए गए। चार चरणों में 298 वीसी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। इसके अलावा 22 हजार महिलाओं ने वोट बढ़ाने के लिए कॉल सेंटरों में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications