MP News: उमर खालिद के बचाव पर घिरे दिग्विजय सिंह, केसवानी बोले- अगर नहीं सुधरे, तो इतिहास बन जाएंगे दिग्गी

Bhopal News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उमर खालिद के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखा विरोध जताया है।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह बार-बार देशविरोधी ताकतों का समर्थन करते हैं और विवादित बयान देकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

BJP counter on support for Umar Khalid Called Digvijay Singh supporter of anti-national element

बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने दिग्विजय सिंह के बयान की आलोचना करते हुए कहा,"दिग्विजय सिंह हमेशा आतंकवादियों और देशविरोधी तत्वों के समर्थन में खड़े नजर आते हैं। वे आतंकवादियों को 'जी' कहकर संबोधित करते हैं, जाकिर नायक को 'शांति का दूत' बताते हैं और अब उमर खालिद को 'खालिद साहब' कह रहे हैं।"

उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिग्विजय सिंह किसके पक्ष की लड़ाई लड़ रहे हैं? बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बार-बार एक विशेष वर्ग की राजनीति करते हैं और देश की एकता व अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को बढ़ावा देते हैं।

"भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग के समर्थन में खड़े हैं दिग्विजय"

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि "जो लोग 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह-इंशाल्लाह' के नारे लगाते हैं, दिग्विजय सिंह उन्हीं के साथ खड़े नजर आते हैं।"

उन्होंने दिग्विजय पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, "जब उज्जैन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे, तो दिग्विजय सिंह को सिर्फ 'काजी साहब जिंदाबाद' सुनाई दिया। उनका मकसद सिर्फ एक विशेष वर्ग को खुश करना है, चाहे इसके लिए उन्हें देशविरोधी ताकतों का समर्थन ही क्यों न करना पड़े।"

राम मंदिर पर भी उठा चुके हैं सवाल

बीजेपी ने राम मंदिर मुद्दे पर भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "अब उनकी उम्र प्रभु श्रीराम की शरण में जाने की हो गई है, लेकिन फिर भी वह मंदिर निर्माण पर सवाल उठाते रहते हैं। उन्होंने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और समाज में भ्रम फैलाने का काम किया है।"

बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से ही हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ खड़ी रही है।

"अगर नहीं सुधरे, तो इतिहास बन जाएंगे दिग्विजय"

बीजेपी प्रवक्ता ने दिग्विजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी जल्द ही इतिहास बन जाएगी और अगर दिग्विजय सिंह ने अपनी राजनीति का तरीका नहीं बदला, तो वे भी सिर्फ इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह जाएंगे।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान उमर खालिद के प्रति सहानुभूति जताई थी और कहा था कि "जिस तरह निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है, हम इसे नहीं देख सकते।" उन्होंने यह भी दावा किया कि खालिद जैसे लोगों को प्रशासन द्वारा बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

बीजेपी ने खोला मोर्चा

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी ने तीखा पलटवार किया और इसे देशविरोधी ताकतों का समर्थन करार दिया। गौरतलब है कि उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है और वे दिल्ली दंगों की साजिश में आरोपी हैं। बीजेपी का कहना है कि खालिद के समर्थन में बयान देकर दिग्विजय सिंह ने खुद को एक बार फिर कट्टरपंथियों के साथ खड़ा कर लिया है।

अब देखना यह होगा कि इस विवाद पर कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की ओर से क्या सफाई दी जाती है और इस राजनीतिक जंग का क्या असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+