MP News: मंत्री नागर सिंह चौहान को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली किया तलब, नहीं दिया इस्तीफा

बगावती तेवर दिखाने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री नगर सिंह चौहान को भाजपा ने दिल्ली बुलाया जहां पर उनकी शीर्ष नेताओं से मुलाकात हो रही है। बता दे मोहन सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान ने पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा देने का कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि वह अपनी पत्नी सांसद अनीता सिंह चौहान से भी इस्तीफा दिला देंगे।

बता दे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव को एक झटका लगते लगते बच गया। दरअसल, मोहन सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। क्योंकि मंत्री चौहान से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ले लिया गया था। इससे वे नाराज चल रहे थे। मोहन सरकार ने बीते दिन यह मंत्रालय कांग्रेस से आए मंत्री रामनिवास रावत को सौंप दिया था। इतना ही नहीं उनकी पत्नी अनीता नागर सिंह चौहान के इस्तीफा देने की भी बात कही जा रही है।

BJP central leadership summoned Minister Nagar Singh Chauhan to Delhi but did not resign

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि वे अपने मंत्री पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी भी सांसद पद से इस्तीफा देंगी। अनीता सिंह चौहान रतलाम लोकसभा से सासंद है। मंत्री नागर सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय जाने से नाराज है। नागर सिंह चौहान ने कहा है कि यह मेरा ही नहीं बल्कि आदिवासियों का अपमान है। पार्टी को मुझसे क्या नाराजगी है, जो इतना बड़ा फैसला संगठन और मुझे बिना बताए ले लिया।

पार्टी फोरम जाएंगे चौहान

नागर​ सिंह चौहान ने कहा है कि मैं अपनी बात पार्टी के सीनियर नेताओं से करूंगा, पार्टी फोरम तक जाउंगा। अगर मेरी बात नहीं सुनी जाती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। मैं बीते 25 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मेरे साथ आज तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा देकर विधायक पद पर रहकर जनता की सेवा करेंगे, लेकिन ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+