'नवरात्रि पर्व में 12 हजार से अधिक केंद्रों पर 3 दिवसीय होगा शक्ति सम्मेलन', MP में बीजेपी का ऐलान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कथित तौर पर पार्टी से त्यागपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के पीछे बीजेपी का फर्जी काम बताया है। वहीं, सोमवार को बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पहले दिग्विजय सिंह खुद इस्तीफा देते हैं, अपने कार्यकर्ता से इसे जारी करवाते हैं और बाद में हमारे कार्यकर्ता पर एफआईआर करवा देते हैं। इस दौरान वीडी शर्मा ने पवित्र नवरात्रि पर्व में 12 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन का ऐलान भी किया।

वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की मूल ताकत पार्टी का कार्यकर्ता है। एक शक्ति केंद्र करीब 6 बूथ को मिलाकर बनाया गया है। इस तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में सभी शीर्ष नेताओं की भी सहभागिता होगी। हर बूथ पर 51 फीसदी वोट शेयरिंग ही हमारा उद्देश्य है।
बूथ विजय का संकल्प
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि यह तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर आयोजित होगा। इस बीच बूथ के कार्यकर्ता 'फिर इस बार बीजेपी सरकार' जयघोष के साथ लेंगे "बूथ विजय" का संकल्प लेंगे। इस आयोजन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस आयोजन की मदद से हम बूथ विजय का संकल्प दिलाने का काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications