लूट का नया अंदाज, पीठ पर बिस्किट का घोल डालकर करता था वारदात

Ashok Nagar News, अशोकनगर। शादी विवाह के सीजन में लोगों के कपड़ों पर बिस्किट का घोल डालकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें पुलिस की सतर्कता के साथ ही फरियादी की जागरूकता भी काम में आई।

Bike theft accused arrested in Ashoknagar MP

बीती पांच मई को विश्वनाथ सिंह यादव निवासी टीला थाना बहादुरपुर अशोकनगर में एचडीएफसी बैंक में केसीसी के रुपए जमा करवाने के लिए गया था। विश्वनाथ ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि रुपए जमा कराने के बाद वह अपने रिश्तेदार की ट्रॉली देखने के लिए गल्ला मंडी में पहुंचा, जहां उसके बेटे प्रतिपाल ने उसे बताया कि उसकी शर्ट पर किसी ने उल्टी कर दी है। इसलिए वह शर्ट धोने के लिए गेट के पास पहुंच गया।

शर्ट पर लगी गंदगी धोने के दौरान एक युवक आया और वह बाइक लूटकर भाग गया। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को जरिए मुखिबर सूचना मिली कि शालू सांसी निवासी ग्राम कड़िया थाना बोड़ा तहसील पचोर जिला राजगढ़ के पास लूट गई एक बाइक है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर उसके पास लूट हुई बाइक बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बैंक से रुपए निकलवाकर आने वाले ग्राहकों पर बिस्किट का घोल गिरा देता है। जब वे कपड़ा साफ करने लगते हैं तो वारदात को अंजाम दे देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+