MP News: कमलनाथ और नकुल के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा अपडेट, 10 से 12 विधायक भी थाम सकते है BJP का दामन

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ व उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। दोनों दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ के साथ कांग्रेस के 10-12 विधायक भी शामिल हो सकते हैं।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि जल्दी दोनों भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के साथ कुछ कांग्रेस विधायक भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Big update regarding Kamal Nath and Nakul Nath joining BJP, 10 to 12 MLA may also mp

वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर ने जब कमलनाथ के बंगले पर इस विषय को लेकर बातचीत करनी चाही तो किसी ने भी इस मामले पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया। कमलनाथ के भोपाल आवास पर सन्नाटा छाया हुआ है। आवास पर रहने वाले कर्मचारी भी मीडिया से बात करने से बच रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की तारीख हुई है। कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ में कांग्रेस के 10-12 विधायक भी भारतीय जनता पार्टी में जाएंगे, ऐसी सूचनाएं भी मिल रही हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे छिंदवाड़ा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। इस बीच कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके प्रोग्राम में शुक्रवार को बदलाव हुआ है। वे पहले छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंचे। यहां स्टेट हैंगर से विशेष विमान से दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। कमलनाथ के आज सवा 3 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सांसद नकुलनाथ के बायो बदलने की चर्चा भी मीडिया चैनलों में बनी हुई है।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार को जबलपुर में कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। कमलनाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+