MP News: भाजपा में होगा बड़ा बदलाव, बदले जा सकते हैं 25 जिलों के अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे की वजह

MP BJP News: मध्य प्रदेश भाजपा के 25 से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदले जा सकते हैं दरअसल संगठन चुनाव की सुगबुगाहट के बीच इन सभी जिला अध्यक्षों ने अपनी दूसरी भूमिका तलाशने के साथ ही उसे पाने के प्रयास अभी से शुरू कर दिए हैं। इसे लेकर कई जिला अध्यक्ष अपने जिले से लेकर भोपाल तक सक्रिय हैं। हालांकि इन सभी की अगली भूमिका संगठन में होने वाले बदलाव के बाद ही तय होगी।

सूत्रों की मानी जाए तो भाजपा संगठन चुनाव में 25 से ज्यादा जिला अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह पर नए और युवा चेहरों को पार्टी की जिम्मेदारी देगी। इसमें सबसे ज्यादा वे जिला अध्यक्ष प्रभावित होंगे, जिन्हें इस पद पर चार-पांच साल हो गए हैं। इन्हें हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Big change in MP BJP presidents of 25 districts can be changed

इन जिला अध्यक्षों को भी यह पता ही है कि उनका कार्यकाल अब ज्यादा समय का नहीं बचा है, ऐसे में वह भी संगठन में अपनी नई भूमिका पाने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं। इसके चलते कई जिला अध्यक्ष भोपाल तक अभी से सक्रिय हो गए हैं। इनमें से कुछ प्रदेश संगठन में जगह पाने के लिए अभी से प्रयास कर रहे हैं, जबकि कुछ सत्ता में दीनदयाल अंत्योदय समिति और अन्य जगहों पर अपनी संभावनाएं तलाश करने के प्रयास में है।

इनको हो चुके हैं 5 साल पूरे

नरसिंहपुर अभिलाष मिश्रा, उज्जैन शहर विवेक जोशी, उज्जैन ग्रामीण बहादुर सिंह बोरमुंडला, विदिशा राकेश जादौन, सीहोर रवि मालवीय, खंडवा सेवादास पटेल, खरगोन राजेंद्र राठौड़, दतिया सुरेंद्र बुधोलिया, श्योपुर सुरेंद्र जाट, शिवपुरी रवि बाथम, मुरैना योगेश गुप्ता, निवाड़ी अखिलेश अयाची और मंडला भीष्म द्विवेदी को 5 साल पूरे हो चुके हैं। इसी तरह नीमच के पवन पाटीदार, मंदसौर के नानालाल ऑठोलिया, देवास के राजीव खंडेलवाल, शहडोल कमल प्रताप सिंह, सागर के गौरव सिरोठिया, टीकमगढ़ के अमित नना सिवनी के आलोक दुबे, उमरिया के दिलीप पांडे, नर्मदापुरम के माधव अग्रवाल सहित अन्य जिलों के अध्यक्षों का कार्यकाल 4 साल का हो चुका है। उनकी भूमिका बदल सकती है जिला अध्यक्षों के लिए उनकी जगह पर नए युवा चेहरों को मौका मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+