CM शिवराज का बड़ा ऐलान, बोले-' MP में कोई नहीं रहेगा बेघर, सबको घर देगी सरकार'

भोपाल, 03 जुलाई। मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेता अपनी पूरी ताकत झोक दे रहे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कई बड़े ऐलान भी किए।

Shivraj singh chouhan

भोपाल में जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी गरीब बेघर नहीं रहेगा। हर किसी को घर बनाने के लिए जमीन दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ताकत के नशे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। मैं उन जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करके गरीबों में बांट दूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों से ये मेरा वायदा है कि मैंउन्हें बिना जमीन के नहीं रहने दूंगा। सभी को घर बनाने के लिए जमीन या प्लॉट दिलऊंगा। वे 'मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना' के तहत मकान बना सकते हैं। इसके तहत गरीब अपनी जमीन पर रह सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मैं राज्य में 21,000 एकड़ जमीन को माफियाओं के चंगुल से मुक्त करा चुका हूं।

उदयपुर केस को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आज जबलपुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वजह से आतंकवाद पनप रहा है। उदयपुर में हाल ही में दिनदहाड़े एक हत्याकांड हुआ था। हम आतंकवाद को कुचलेंगे। हम उपद्रवियों पर बुलडोजर चलाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ध्रुवीकरण की पार्टी है। उनके शासन में देश ने अपना सम्मान खो दिया था। अगर आतंकवाद ने जन्म लिया, तो वह कांग्रेस के कारण था। उदयपुर में हमने देखा, दिनदहाड़े किसी की हत्या कर दी गई। महाराष्ट्र में भी उनकी सरकार में किसी की हत्या हुई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+