MP News: आंगन में नहाते समय लड़की के साथ हुआ बड़ा हादसा, शाजापुर में टूथपेस्ट बॉक्स से हुआ विस्फोट
एमपी के शाजापुर में 11 वर्षीय बालिका अपने आंगन में नहा रही थी, इसी दौरान टूथपेस्ट के बॉक्स में विस्फोट होने से वह घायल हो गई।

MP Shajapur News: मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक 11 वर्षीय बालिका के साथ नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल लड़की अपने आंगन में नहा रही थी, इसी दौरान टूथपेस्ट के डिब्बे में विस्फोट होने से वे घायल हो गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार को संदेह है कि पुरानी दुश्मनी होने के कारण पड़ोसी ने ऐसा किया होगा। फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
एमपी के शाजापुर जिले के ग्राम बेहरावल में 11 वर्षीय लड़की अपने घर के आंगन में नहाने के लिए गई हुई थी। लड़की ने जैसे ही वहां पड़े टूथपेस्ट के बॉक्स को हाथ लगाया, तो वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल ले जाया गया। इसके बाद उसे वहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
पिता को घटना के पीछे पड़ोसी पर संदेह
मामले में घायल आरुषि के पिता सीताराम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी आरुषि नहाने के लिए अपने आंगन में गई हुई थी। इसी दौरान वह आंगन में पड़े टूथपेस्ट के बॉक्स को हटाने के लिए गई थी, जैसे ही उसने टूथपेस्ट के बॉक्स को हाथ लगाया, वैसे ही जोरदार विस्फोट हो गया। लड़की के पिता को संदेह है कि यह घटना उनके पड़ोसी के साथ चल रही रंजिश के कारण हो सकती है। उन्हें लगता है कि पड़ोसी ने जानबूझकर आंगन में विस्फोटक रखा था।
मामले की जांच कर रही है पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कालापीपल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि कौन से विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किया गया और कैसे घटना घटित हुई।












Click it and Unblock the Notifications