Bhopal News: तीन दर्जन IPS अफसरों की लिस्ट तैयार, जल्द होंगे ट्रांसफर, जानिए किन नाम पर हो रही चर्चा
मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सर्जरी जल्द होने जा रही है। जिसमें तीन दर्जन के लगभग आईपीएस अफसरों के तबादले हो सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर शहर और इंदौर ग्रामीण रेंज के अफसर होंगे।
वहीं ग्वालियर रेंज के आईजी के 1 महीने से खाली पड़े पद पर भी अफसर की पोस्टिंग की जाएगी। इनके अलावा एक दर्जन के लगभग जिलों की पुलिस अधीक्षक बदले जाएंगे। साथ ही परिवहन आयुक्त और कई डीआईजी रेंज के अफसर भी प्रभावित होने जा रहे हैं।

इंदौर शहर और ग्रामीण रेंज में 10 अफसर के होंगे तबादले
इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के प्रतिनियुक्ति पर जाने के आदेश के बाद यहां पर अन्य अफसर को पुलिस कमिश्नर के पद पर पदस्थ करना है। इसमें दो अफसर के नाम चर्चा में है। जिसमें इंदौर ग्रामीण एडीजी राकेश गुप्ता और उज्जैन रेंज के आईजी संतोष कुमार सिंह का नाम चर्चाओं में संतोष कुमार सिंह करीब 2 साल से उज्जैन में हैं। वही आईजी एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के पद पर पदस्थ मनीष कपूरिया बुधवार को रिटायर हो गए हैं। उनकी जगह पर भी किसी अन्य अफसर को प्रस्तुत किया जाना है।
इसी तरह खरगोन डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी आईजी बन गए हैं। उन्हें डीआईजी रेंज से हटकर आईजी के पद पदस्थ किया जाना है। इसी तरह इंदौर ग्रामीण के डीआईजी राजेश कुमार हिंगनकर भी आईजी हो चुके हैं, उन्हें भी आईजी के पद पर किसी अन्य जगहों पर पदस्थ किया जाएगा। इसी तरह इंदौर की डीपी मनीष कुमार अग्रवाल, निमिष अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह तीनों अफसर डीआईजी हो चुके हैं। वे एक महीने से डीपी का ही काम संभाल रहे हैं। इन तीनों अफसर की डीआईजी के पद पर पोस्टिंग की जाएगी। इंदौर ग्रामीण रेंज में आने वाले खंडवा एसपी वीरेंद्र सिंह भी डीआईजी हो चुके हैं।
भोपाल शहर में भी होंगे बदलाव
भोपाल शहर में भी बड़े बदलाव होने की चर्चा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा 1 जनवरी को पदोन्नति होकर आईजी बन गए हैं। उनकी जगह पर डीआईजी रैंक के अफसर को पदस्थ किया जाना है। इनके अलावा दो डीसीपी भी बदले जा सकते हैं। इनमें से एक अफसर जिले में पुलिस कप्तान बनाए जा सकते हैं। वहीं एसपी सिंगरौली मोहम्मद यूसुफ कुरैशी एसपी छतरपुर अमित सांघी भी अब डीआईजी हो चुके हैं। दोनों की जगह पर पुलिस अधीक्षक रैंक की अफसरों को भेजा जाएगा।
इन अफसरों के अलावा 6वीं बटालियन में पदस्थ साकेत प्रकाश पांडे सातवी बटालियन में पदस्थ अतुल सिंह 15वीं बटालियन प्रदेश पंकज श्रीवास्तव आरएपीटीएस इंदौर में पदस्थ धर्मेंद्र सिंह भदोरिया डीआईजी बन चुके हैं। उनकी जगह पर पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसर को कमांडेड की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एसएसपी रेडिया प्रशांत खरे भी डीआईजी हो चुके हैं। यहां पर भी किसी सीनियर पुलिस अधीक्षक को भेजा जाएगा। इन सबके अलावा कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदला जा सकता है। माना जा रहा है कि सीहोर उज्जैन नरसिंहपुर सहित कुछ और जिले आने वाली तबादला सूची में प्रभावित हो सकते हैं।
रीवा उज्जैन में भी नए डीआईजी
इसी तरह उज्जैन और रीवा डीआईजी रेंज में नई अफसर की पोस्टिंग की जाएगी उज्जैन डीआईजी अनिल कुशवाहा और रीवा डीआईजी मिथिलेश शुक्ला पदोन्नति होकर 1 जनवरी को आईजी बन चुके हैं। इन दोनों अफसर की जगह पर डीआईजी रैंक के अफसरों को यहां पर भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications