MP ka Mausam: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें 3 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

MP ka mausam: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। सावन की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में जोरदार बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने आज बुधवार 31 जुलाई से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 3 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा।

Aaj ka mausam

पिछले 24 घंटे की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 31 जुलाई को जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 3 अगस्त तक भारी बारिश का दौर चलेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 31 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 31 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने 31 जुलाई को डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, उमरिया, कटनी और दमोह जिलों के कई हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पहली अगस्त को नर्मदापुरम, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, अनुपपुर, सहडोल, उमरिया, डिंडोरी और मैहर जिलों के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो एमपी के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने 2 अगस्त को विदिशा, रायसेन, सतना, शहडोल,मंडला, पन्ना, छतरपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं 3 अगस्त को विदिशा, रायसेन,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, सिहोर, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी, कटनी, जबलपुर और निवाड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+