Bhopal News: डॉ अंबेडकर पर अमित शाह के बयान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

Bhopal News: भोपाल, मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बीएसपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

Recommended Video

      Bhopal News: डॉ अंबेडकर पर अमित शाह के बयान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी का बड़ा प्रदर्शन

      इस दौरान, बसपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गृहमंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और उन्हें बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि उनकी टिप्पणी से देश भर में रोष फैल गया है और यह समाज के निम्न वर्ग के लिए अपमानजनक है।

      Bhopal Bahujan Samaj Party protest against Amit Shah s statement on Ambedkar

      बीएसपी के कार्यकर्ता अमरजीत चौधरी ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे पूरे देश में आक्रोश है। हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और अमित शाह को इस्तीफा देने की मांग करते हैं।"

      प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमित शाह की यह टिप्पणी दलितों और बहुजन समाज का अपमान है। इसके अलावा, उन्होंने मायावती और चंद्रशेखर आजाद को साथ आने की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि इन दोनों नेताओं को एकजुट होकर दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना चाहिए। यह प्रदर्शन समाज के विभिन्न हिस्सों में गुस्से का प्रतीक बना है, और बहुजन समाज पार्टी ने अमित शाह के बयान को लेकर कड़ा विरोध जारी रखने का संकल्प लिया है।

      Bhopal Bahujan Samaj Party protest against Amit Shah s statement on Ambedkar

      आकाश आनंद का अमित शाह, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर हमला

      बता दे संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने के बाद भी गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के प्रदर्शन के बीच, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर तीखा हमला किया है।

      सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में Twitter) पर, आकाश आनंद ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर प्रतिक्रिया दी। आकाश ने विशेष रूप से नीले रंग के कपड़े पहनने और एक एआई वीडियो में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की छवि के साथ छेड़छाड़ करने पर आपत्ति जताई।

      उन्होंने लिखा, "करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भगवान ही हैं। लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आजकल एक फैशन बन गया है। पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया, फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया, और अब अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि के साथ छेड़छाड़ की।"

      आकाश आनंद ने बीएसपी का संकल्प दोहराते हुए कहा, "देश के दलित, शोषित, वंचित, उपेक्षितों के आत्म-सम्मान के लिए बीएसपी का मिशन जारी रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह को पश्चाताप करना ही पड़ेगा।"

      आकाश आनंद के इन बयानों से यह साफ है कि बीएसपी और मायावती के समर्थक बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान को लेकर अत्यधिक संवेदनशील हैं, और वे किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने को लेकर कड़ा विरोध कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+