हाथरस की घटना से क्यों डरे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? जन्मदिन से पहले वीडियो जारी कर भक्तों से की बड़ी अपील

Baba Bageshwar: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सर्तक हो गए हैं। आपको बता दें कि 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है।

जिसको लेकर बागेश्वर धाम में बड़ा और भव्य आयेाजन होने वाला था। लेकिन, हाथरस हादसे के बाद आयोजन को कैंसिल कर दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद बाबा बागेश्वर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। उन्होंने श्रद्दालुओं से अपने कार्यक्रम को लेकर एक अपील की है।

Bageshwar Dhirendra Krishna Shastri Hathras

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रद्द किए कार्यक्रम
पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, 4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक वर्ष कम हो जाएंगे। बहुत व्यापक तरीके से अद्भुत आनंद उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस वीडियो के माध्यम से हम एक निवेदन और प्रार्थना करना चाह रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि श्रृद्धापूर्वक 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं। हमारी एक प्रार्थना अगर आप मानो, तो अपार प्रशंसा होगी। खूब व्यापक व्यवस्था की थी और खूब मैदान भी किया था। लेकिन, एक तारीख से ही जन समुदाय और बागेश्वर धाम के पागलों का मेला बहुत ज्यादा लग गया और भीड़ बहुत ज्यादा पहुंच गई।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपील की कि सभी श्रद्धालु अपने मोबाइल पर एवं अपने घर पर बैठकर ही बालाजी के दर्शन करें और जन्मोत्सव मनाएं। बाकी गुरु पूर्णिमा के लिए भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी हम बड़े स्तर पर कर रहे हैं। जिसमें सभी लोगों को बुलाया जाएगा और वह 35 एकड़ एरिया में कार्यक्रम होगा।

बता दें हाथरस घटना के पहले बागेश्वर धाम में जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-तोड़ से चल रही थी और जन्मोत्सव के दिन 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया था। जिसमे गायक मनोज तिवारी के अलावा अन्य दूसरे लोग भी आने वाले थे। इस आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन हाथरस हादसे के बाद सब कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

'हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करें
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपील करते हुए कहा, आप लोगों के सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए, जो जहां हैं वहीं से उत्सव मनाएं। घर बैठकर हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं। आगामी गुरु पूर्णिमा जो 21 जुलाई को है, उसमें हम योजनाबद्ध तरीके से और व्यापक मैदान रखेंगे। उस मैदान में आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का उद्देश्य है कि बुजुर्गों को परेशानी न हो, कोई बीमार न पड़े और सभी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि वे गुरु पूर्णिमा के मौके पर भक्तों का इंतजार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+