bharat jodo yatra : मध्य प्रदेश के महू में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट, देखें VIDEO
मध्य प्रदेश के महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। बता दें, राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। राहुल गांधी का बाइक चलाते हुए वीडियो भी सामने आया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश के महू में हैं। यहां यात्रा के दौरान राहुल गांधी हेलमेट लगा कर बुलेट चलाते हुए नजर आए। राहुल गांधी यह बुलेट इंदौर में यात्रा के दौरान चलाते दिखे। वीडियो में जहां उनके आगे सिक्योरिटी उनके लिए रास्ते साफ करती नजर आ रही है। वहीं, राहुल गांधी के पीछे उनके समर्थकों की भीड़ भी भागती दिख रही है। उन्हीं समर्थकों में से एक तिरंगा लिए राहुल गांधी के पीछे दौड़ता दिखाई दिया।
बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों के अंदर मध्य प्रदेश को कवर करेगी, जिसके बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। बीते दिन राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि महू में उन्हें पुष्प व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राहुल गांधी को गौतम बुद्ध की प्रतिमा और संविधान की प्रति भेंट की गई।












Click it and Unblock the Notifications