Bharat Bandh के दौरान एमपी में बवाल, छतरपुर में झड़प, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, video
Bharat Bandh 21 August 2024: मध्य प्रदेश में भी इस बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश में बीएसपी और जयस ने इसका समर्थन का किया है। इस बंद को लेकर पूरे प्रदेश की पुलिस अर्लट पर है, वहीं छतरपुर से झड़प की खबर भी सामने आई है।
भारत बंद के चलते छतरपुर में भीम आर्मी एवं बीएसपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान जमकर बबाल काटा। शहर के चौक, बाजार, बस स्टैंड और दुकानों में जमकर तोड़-फोड़ की। इसमें प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं। मामला बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज का सहारा लिया था। हालांकि बाद में बंद का आह्वान करने वाले दलों ने छतरपुर कलेक्ट्रेट जाकर आवेदन दिया और आंदोलन शांत हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शहर के चौक बाजार में घुसते ही उपद्रव मचाना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे भीड़ आगे बढ़ी बेकाबू होती चली गई। चौक से बस स्टैंड होते हुए इस उपद्रवकारी भीड़ ने जवाहर रोड हनुमान टोरिया पर स्थित एक कपड़े की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था। दुकान के अंदर बैठे ग्राहकों से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर बैठे ग्राहक पंकज पिपरिया के हाथ में गंभीर चोट लग गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
Recommended Video
शहर के चौबे तिराहा पर भीड़ बेकाबू हो गई ओर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार ने पुलिस को लीड करते हुए भीड़ पर लाठी चार्ज करनी शुरू कर दी। लाठियां पड़ते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। अंत में भारत बंद बुलाने वाले तमाम दलों ने छतरपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना आवेदन दिया और आंदोलन शांत हो गया था।
भीड़ में मौजूद कार्यकर्तों ने कई दुकानों में तोड़ फोड़ की। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ ने दुकानों को लूटने का भी प्रयास किया गया था। कपड़ा व्यवसाई प्रशांत महतों बताते है की वह अपने दुकान के ऊपर बने घर में थे अचानक शोर मचने की आवाज आई। उन्होंने नीचे आकर देखा तो दुकान में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी। एक ग्राहक के साथ मारपीट भी की, जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया है।
वहीं मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन घटना के बाद दुकानदारों से मिलने के लिए मौके पर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। एसडीएम अखिल राठौर का कहना है की कई जगहों पर दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। प्रशासन एक टीम बना कर हर जगह पहुंच रही है और जहां-जहां घटनाएं हुई है उनको चिन्हित किया जा रहा है। सख्त-सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications