मध्य प्रदेश में गरजे भगवंत मान, बोले- अच्छे बदलाव के लिए आप को वोट दीजिए
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया। इस दौरान भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए।
भगवंत मान ने कहा अगर किसी नदिया के घाट पर ये नेता लोग बस जाते तो जनता के प्यासे होठ, एक-एक बूंद पानी के लिए भी तरस जाते हैं। गनीमत है कि मौसम पर इनकी हुकूमत नहीं है, वरना सारे के सारे बादल पर भी इनकी हुकूमत होती।

इसे बदलिए, आपके बाथ में बटन है, दो नंबर वाला झाड़ू वाला बटन दबा दीजिए। पंजाब में 90 फीसदी परिवार का बिजली का बिल जीरो आता है। किसी का बिल 10 तो किसी का बिल 8 हजार आता था, अब जीरो आता है। किसानों को मुफ्त में बिजली मिल रही है।
भगवंत मान ने कहा कि धान और गेहूं दो मुख्य फसलें हैं, हम दूसरी फसलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं जिनपर एमएसपी दी जाएगी। किसान को अन्नदाता कहा जाता है, यानि देने वाला। धरती को माता कहा जाता है। माता-दाता एक जगह होते हैं, तो दाता का हाल बुरा क्यों है। क्यों देश का पेट भरने वाले का खुद का पेट खाली रह जाता है। इन नेताओं की वजह से, इन्होंने कुछ नहीं किया, सिर्फ अपना घर भरा। बिजली, पानी, स्वास्थ्य के लिए हम आपके पास आए हैं।
मान ने कहा कि जब मैं सांसद था तो मैंने संसद में पीएम मोदी के सामने कहा था कि जब 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है, काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है, हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है कि क्या चाय बनानी आती है। इतना झूठ बोल रहे हैं ये लोग, जुमले बनाए जा रहे हैं।
मैं कहना चाहता हूं कि आप लोग ऐसे ही इकट्ठा रहिए, एकता रखिए, 17 नवंबर को झाड़ू के पक्ष में जरूर वोट डालिए। नतीजा झाड़ू वाले बटन का आना चाहिए। लोगों को अक्सर कहते सुना है कि जिंदा रहेंगे तो फिर मिलेंगे, लेकिन इस दिल ने कहा है कि मिलते रहे तो जिंदा रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications