पैसे चुकाकर बवाली तरीके से निकाल रहे हैं लोग अपना गुस्सा और टेंशन, हो रहा पॉपुलर
इंदौर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में तनाव और गुस्सा होना आम बात है और जब वे इस गुस्से को निकाल नहीं पाते तो वो कई बीमारियों का शिकार होते हैं। इसी समस्या का एक अनूठा समाधान इंदौर में अतुल मलिकराम ने खोजा और उसने कैफे शुरू किया जिसमें आकर लोग अपना गुस्सा निकालने के लिए तोड़फोड़ करते हैं। अतुल का यह कैफे अब इलाके में लोकप्रियता पा रहा है और लोग मानसिक तनाव को हल्का करने के लिए यहां तोड़फोड़ करने पहुंचने लगे हैं।

नाम दिया है भड़ास कैफे
अतुल मलिकराम ने इसे भड़ास कैफे नाम दिया है। उनका कहना है कि डिप्रेशन और टेंशन के शिकार लोगों की मदद के लिए उन्होंने यह कैफे शुरू किया है। यहां तोड़फोड़ करने से पहले बकायदा लोगों को सुरक्षा के लिए सूट, दस्ताने और हैलमेट पहनाए जाते हैं। यहां ग्लास, कुर्सी, घड़ी, लैपटॉप, टीवी सहित अन्य चीजें तोड़ने की व्यवस्था है। यहां अलग-अलग चीजें तोड़ने के अलग-अलग रेट हैं। कांच का ग्लास तोड़ने पर दो से पांच रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा घड़ी तोड़ने के लिए आपको पचास रुपए चुकाने होंगे। लैपटॉप, टीवी जैसी चीजों को तोड़ने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।

दीवारों पर क्या-क्या लिखा है?
इस कैफे की दीवारों पर नफरत, गुबार, चीखना, भड़ास, आक्रोश जैसे शब्द हिंदी और अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। इसके अलावा देश का पैसा लेकर फरार हुए नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या की तस्वीरों पर आप मुक्के भी बरसा सकते हैं। इसके अलावा कैफे में और भी बहुत कुछ है। जिस बिल्डिंग में यह कैफे है वह दो फ्लोर का है। एक फ्लोर पर पढ़ने, म्यूजिक सुनने सहित अन्य कई मनोरंजक काम आप कर सकते हैं। दूसरे फ्लोर पर तोड़फोड़ करने की व्यवस्था की गई है। हलांकि ऐसे कैफे पहले से विदेशों में हैं लेकिन भारत में ऐसा पहली बार हुआ है।

कैफे में मनोचिकित्सक भी...
कैफे मालिक का कहना है कि लोगों को खुश रखने के लिए यह कैफे खोलने का विचार आया। यहां मनोचिकित्सक से भी आप सलाह ले सकते है। यहां रोजाना लोग आ रहे हैं और अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कैफे में आई एक लड़की ने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड के धोखे से वो परेशान है इसलिए वो यहां आकर अपना फ्रस्ट्रेशन निकालती हैं।
-
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
MP News: भोपाल में चेन स्नैचिंग का खौफनाक गिरोह धराया, अयोध्या नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार -
Bhopal News: भोपाल में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई, NCW अध्यक्ष विजया राहटकर सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें -
MP News: मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से उज्जैन की सीधी कनेक्टिविटी -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख -
MP News: मुरैना में लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की गोली मारकर हत्या कराई -
MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान -
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 हजार डॉक्टर काम बंद; OPD और सर्जरी सेवाएं प्रभावित -
MP News: सीधी–सिंगरौली NH-39 बनेगा फोर लेन, 105 KM हाईवे का निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू, विंध्य को बड़ी सौगात -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान












Click it and Unblock the Notifications