MP News: आंधी में स्कूल की छत उड़ी, 5 बच्चे और शिक्षक घायल; मध्य प्रदेश में हुई ये घटना आपको झकझोर कर रख देगी
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां इतनी तेज आंधी तूफान ए की एक स्कूल की छत हवा में उड़ गई। इस घटना में 5 बच्चों समेत एक शिक्षक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 3 की हालत गंभीर है।
भीमपुर ब्लॉक में हाल के दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को रतनपुर क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने स्कूल की छत को भारी नुकसान पहुँचाया। इस घटना के बाद, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय शिक्षक ने जानकारी दी कि अचानक आए तूफान ने स्कूल की छत को उड़ा दिया, उस समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो को गंभीर चोटें पहुंची हैं। एक शिक्षक भी घायल हुए हैं।
घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे, जिन्हें तुरंत एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। शिक्षकों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया है। घायल बच्चों और शिक्षक को पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से चार बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।
घायलों का इलाज जारी है ।घायल बच्चों में आकांक्षी पिता रामकिशोर, काजल पिता शंकर, ओमप्रकाश पिता शिशु पाल, रंजीत पिता रामनाथ, अर्णव पिता धन्नू शामिल हैं।
शिक्षक विश्वनाथ शुक्ला का कहना है कि क्लास 1 से क्लास 8 तक तक स्कूल संचालित है जो कि भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत आता है। शनिवार की दोपहर बाद अचानक बारिश के साथ आई आंधी के कारण टीन शेड नीचे आ गई। जिसमें बच्चों और शिक्षक को चोट आई । जिन्हें इलाज के लिए चिचोली ले जाया गया वहां से चार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां उनका इलाज जारी है । पुराने भवन में लगे कवेलु 5 साल पहले हटा कर टीन लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications