Betul News: बैतूल के जेएस कॉलेज में आंखों मिर्ची झोंकर प्रोफेसर की बदमाशों ने की पिटाई
Betul News: बैतूल में कुछ बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने पहले प्रोफेसर की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। घायल प्रोफेसर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना शुक्रवार दोपहर को शासकीय जे एस कॉलेज में हुई। य़े घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 5 से 7 बदमाश लाठी-डंडों के साथ कॉलेज में घुसते हुए दिखाई दे रहे है। वे सीधे कॉलेज के संस्कृत विभाग में गए और असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज धाकड़ पर हमला किया।

प्रोफेसर को पीटते वक्त कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया। उन्हें बेहोश होने पर हमलावरों ने भाग लिया। बाद में कॉलेज के दूसरे प्रोफेसर्स और स्टाफ ने घायल नीरज धाकड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। उन्हें सिर और हाथ-पैर में चोट आई है। हमलावरों में से एक की पहचान अन्नू ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
बताया जा रहा है कि लगभग एक महीने पहले प्रोफेसर नीरज और कॉलेज के पूर्व स्टूडेंट, अन्नू ठाकुर, के बीच कॉलेज में एक विवाद हुआ था। उस समय अन्नू ठाकुर संस्कृत विभाग के प्रोफेसर की सील और लेटर हेड लेकर भाग रहा था, जिस पर प्रोफेसर ने उसे पकड़ लिया था। उस समय भी उनके बीच झगड़ा हुआ था।
कहा जा रहा है कि कुछ छात्राओं की स्कॉलरशिप के मामले को लेकर अन्नू ठाकुर कॉलेज में आया था, जो एक साल पहले कॉलेज के एमए का छात्र रहा है।
प्रोफेसर नीरज ने बताया, "मैं सुबह साढ़े 10 बजे से संस्कृत डिपार्टमेंट में बैठा था और स्टूडेंट्स के साथ प्रोजेक्ट्स के बारे में चर्चा कर रहा था। तभी पांच लड़के आए और मेरी आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट की। मैं बेहोश हो गया। वे मेरी हत्या करना चाहते थे। मुझे कुछ भी याद नहीं। मेरे सिर में कम से कम 10 डंडे मारे गए हैं। मेरे दोनों हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications