Rajgarh Accident News: बारात में नाचने वाले 7 दोस्तों को नहीं पता था कि एक साथ निकलेगी उनकी अर्थियां

राजगढ़ के खिलचीपुर के डूंगरी गांव में एक शादी समारोह के बाद लौट रहे बारातियों की वैन राजस्थान में ट्रॉले से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार दूल्हे के 9 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे राजस्थान के अकलेरा के पास भोपाल मार्ग पर हुआ।

घटना का पता चलते ही कुछ बाराती दूल्हे को बिना बताए डूंगरी से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दूल्हा सुबह करीब 7 बजे दुल्हन को लेकर राजस्थान रवाना हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। मृतकों में से 7 दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अकलेरा में जैसे ही 7 अर्थियां एकसाथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई।

Before the accident in Rajgarh Khilchipur the baraatis from Jhalawar were dancing video

घर के बाहर ही दुल्हन के बड़े पापा (ताऊ) भंवर लाल भी बैठे मिले। उन्होंने बताया- शनिवार को मेरी भतीजी आशा (19) की शादी राजस्थान के अकलेरा के रहने वाले विजय बागरी (21) से हुई। रात को 8 बजे अकलेरा से बारात हमारे डूंगरी गांव पहुंची थी। जिसमें 100 से अधिक बाराती थे।

हमने गांव के बाहर पूर्व सरपंच के खेत मे टेंट लगवा कर बारातियों के रुकने की व्यवस्था की थी। रात 9 बजे सभी बारातियों को खाना खिलाया। जिसके बाद करीब 11 बजे डीजे के साथ बारात मंडप तक पहुंची। दूल्हे के दोस्तों ने खूब डांस किया। करीब 2 बजे दूल्हे के 10 दोस्त अकलेरा लौटने के लिए मारुति वैन से रवाना हो गए।

इधर, कुछ देर बाद दूल्हे ने तोरण मारा और फेरे शुरू हुए। रात करीब 3 बजे घाटोली और अकलेरा के बीच भोपाल मार्ग पर दूल्हे के दोस्तों की वैन ट्रॉले से जा टकराई। वैन के परखच्चे उड़ गए। इधर, सुबह-सुबह विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ बरातियों को पता चला तो वे दूल्हे को बिना बताए निकल पड़े।

मौत से कुछ घंटे पहले नाच रहे थे दूल्हे के दोस्त। हादसे में अशोक बागरी (24), रोहित बागरी (16), हेमराज बागरी (33), सोनू बागरी (22), दीपक बागरी (24), रविशंकर बागरी (25), रोहित बागरी (22), राम कृष्ण (20) और राहुल (20) की मौत हुई है। ये सभी दूल्हे के दोस्त थे। मौत से कुछ घंटे पहले अपने दोस्त विजय बागरी की शादी में नाच रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+