सतना में शादी से दो दिन पहले घर में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक, कोई सुध तक लेने नहीं आया

सतना, 02 मई। मध्य प्रदेश के सतना में शादी के घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार 3 मई को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन शादी से दो दिन पहले घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर के भीतर रखा सबकुछ जलकर खाक हो गया। शादी से पहले हुए इस हादसे ने परिवार के सपनों को तोड़ दिया है। ऐसे में अब परिवार को समझ नहीं आ रहा है कि संकट की इस घड़ी में कैसे शादी हो और कैसे इस मुश्किल स्थिति का सामना किया जाए। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटर तहसील के करही कला में यह हादसा सामने आया है।

Recommended Video

    सतना में शादी से दो दिन पहले घर में लगी आग, सबकुछ जलकर खाक, कोई सुध तक लेने नहीं आया
    marriage

    शादी से पहले जिस तरह से घर में यह हादसा सामने आया उससे परिवार काफी मुश्किल में है। इससे भी ज्यादा दुखद बात यह है कि बेहद संकट से घिरे परिवार की मदद के लिए किसी नेता-अफसर को फुर्सत नहीं मिल सकी है। अब जब 3 मई को बेटी की बारात आनी है तो परिवार को यह समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे क्या करे? बेटी के हाथ पीले कैसे करें? क्योंकि घर मे राख के सिवा फिलहाल कुछ भी नहीं बचा है।

    सतना जिले की कोटर तहसील के गांव करही कला, पटवारी हलका उदका के रमेश द्विवेदी के घर को नरवाई की आग ने अपनी चपेट में ले लिया। रमेश की बेटी सारिका की शादी होनी है। 3 मई को हलावन से बारात आनी है। लिहाजा घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से संबंधित हर सामान घर में जुटाया गया था लेकिन आग ने अनाज, कपड़े,गहने-जेवर, सब कुछ खाक कर दिया। पूरा घर और वहां रखा सामान खाक में तब्दील हो गया।

    बारात 3 मई को आनी है, वर पक्ष भी शादी की सारी तैयारियां कर चुका है। दोनों पक्षों की तरफ से निमंत्रण पत्र भी बंट चुके हैं ऐसे में वर पक्ष भी विवाह टालने को करने को तैयार नहीं है। अग्नि हादसे का शिकार हुए द्विवेदी परिवार के पास इतना भी इंतजाम नही है कि वे पांच लोगों का भी किसी भी तरह का इंतजाम कर सकें।

    रमेश द्विवेदी के पुत्र प्रसून ने बताया कि 1 मई को जब खेत मे आग लगी थी तब उसने आशंका जताते हुए लगभग 1 घंटे पहले से पुलिस, दमकल, डायल 100 सभी को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई नहीं आया और आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। यही नहीं अभी भी कोई सर्वे करने और ढांढस बंधाने नहीं पहुंचा। परिवार संबल योजना का हितग्राही है फिर भी कोई मदद नही मिली। चिंता है कि बहन की शादी कैसे होगी?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+