'बकरीद पर बकरे की कुर्बानी...' दिवाली पर पटाखा जलाने के बयानबाजी पर भड़के बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri News: मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली पर ज्ञान बांटने वालों को दोगला बताया है।

देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दिवाली है, सभी अच्छे से मनाएं।

Diwali Crackers Dhirendra Krishna Shastri

इसी बीच एक मीडिया कर्मी ने धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि जब भी हिंदू त्योहार आते हैं तो किसी न किसी के द्वारा बयान दिया जाता है। जब होली आई है तो कहा जाता है कि रंगों से ना खेले पानी बर्बाद होता है। दिवाली आती है तो पटाखे ना चलाएं पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं, प्रदूषण होता है लेकिन जब अन्य पंथों के त्योहार होते हैं तब उन पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं करता है।

इस सवाल के जवाब में बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह इस देश का दुर्भाग्य है कि जब भी सनातन हिंदू धर्म के त्योहार आते हैं कोई ना कोई कानून के उल्लंघन की बात करता है, रोक लगाता है, रोक लगाने की मांग करता है। कल हम एक खबर देख रहे थे उसमें किसी ने कहा कि जितने दियों में तेल जलाया जाता है, इतना अगर गरीबों बांट दे तो भला हो जाएगा।

हम उन महामूर्खानंद को कहना चाहते हैं किस देश में बकरीद भी तो होती है, बकरीद बंद करवा दो, जो लाखों के बकरे काटे जाते हैं, जीव हिंसा भी बचेगी और उन रुपयों को गरीबों बांट दो।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक साहब ने कहा कि पटाखों से प्रदूषण होता है। एक जनवरी को उनका ज्ञान गायब हो जाता है। नए साल के नाम से पूरी दुनिया में पटाखे जलाए जाते हैं, तब प्रदूषण नहीं होता है, दिवाली आते ही प्रदूषण हो जाता है। होली आते ही पानी खराब हो जाता है। जब खून खराबा होता तब यह लोग बयान नहीं देते, तब मांग नहीं करते हैं, तब यह कानून लाने की बात नहीं करते हैं। यह लोग जो दो पक्षीय या नियम लगाने की बातें करते हैं ऐसे लोगों के ऊपर यह में सुतली बम रखवाना है। हम तो दिवाली अच्छे से मनाएंगे और हमने तो सुतली बम खरीद लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+