Bageshwardham: धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम पर SC-ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम उर्फ सौरभ गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह तमंचा लेकर गरीब की शादी में उत्पात मचाते कैमरे में कैद हुआ था।

बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट का मामला दर्ज

Bageshwardham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में के गढ़ा स्थित प्रसिद्ध बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं​. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम उर्फ सौरभ गर्ग अपनी हरकतों के कारण मुसीबत में फंस गए हैं। उस पर नशे की हालत में तमंचा लेकर एक दलित परिवार की शादी में जमकर उत्पात मचाने, धमकाने, मारपीट करने के आरोप लगे थे। इस मामले में वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें घटना कैद हो गई थी। वीडियो में वह मारपीट करते, तमंचा लेकर धमकाते और मुंह में सिगरेट दबाए गाली-गलौज करता नजर आ रहा था। पुलिस ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है।

बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर एससी-एसटी एक्ट सहित मारपीट का मामला दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरव उर्फ शालिगराम गर्ग पर बमीठा थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। उसने बीते 11 फरवरी की रात हाथ में तमंचा लेकर नशे की हालत में गढ़ा गांव में एक दलित की बेटी की शादी में जाकर मारपीट कर उत्पात मचाया और धमकाया था। वारदात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। बमीठा थाना पुलिस ने वीडियो की जांच की। जांच के बाद आरोपी शलिगराम उर्फ सौरव पर एसएसी-एसटी एक्ट और अन्य अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल ने एफआइआर की पुष्टि की है।

Recommended Video

      Bageshwar Dham वाले Dhirendra Shastri के भाई की दबंगई, कट्टा लेकर धमकाया Video | वनइंडिया हिंदी

      वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद एफआईआर

      बमीठा थाना पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उल्लेख है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी ने मुखबिर से चर्चा कर गढ़ागांव में तस्दीक कर की थी। और वीडियो को लेकर कल्लू अहिरवार पुत्र बल्दुआ अहिरवार निवासी गढ़ा से पूछताछ की। इसी पूछताछ के आधार पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई आरोपी शालिगराम गर्ग निवासी गढ़ा के खिलाफ एसएसी-एसटी एक्ट और धारा 294, 323, 506, 427 में मामला दर्ज किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+