बागेश्वर बाबा से रात में महिला ने ली दीक्षा, सुबह गिरी दीवार, हुई मौत, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। छतरपुर में स्थित धर्मशाला की अचानक दीवार गिर गई जिसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई।
जिस महिला की मौत हो गई वो उत्तर प्रदेश से बाबा बागेश्वर धाम अपने परिवार के साथ आई थी। महिला ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से 7 जनवरी की रात को 10 बजे दीक्षा ली थी और छह घंटे बाद मंगलवार की सुबह चार बजे उस पर दीवार ढहने से मौत हो गई।

कौन हैं ये महिला ,जिसकी हुई मौत?
मृतका की पहचान 40 वर्षीय अनीता कहार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की रहने वाली थीं। अनीता अपनी बेटी अंशिका और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बागेश्वर धाम बाबा से दीक्षा लेने के लिए आई थी। अनीता लंबे समय से बाबा से दीक्षा लेने की इच्छा थी और सोमवार को दीक्षा मिलने के बाद बहुत खुश थी।
कैसे हुआ ये हादसा
सोमवारकी रात को दीक्षा कार्यक्रम के बाद श्रृद्धालु धर्मशाला में सो रहे थे, तभी भारी बारिश के चलते एक कमजोर दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में कई लोग दब गए जिसमें दस लोग घायल हो गए उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इसी मलबे में यूपी की अनीता भी दब गई, मलबे में दबने से अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उनके साथ मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
अनीता की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर है बुरा हाल
इस हादसे के बाद बागेश्रवर धाम में शोक का माहौल छा गया है। अनीता देवी की मौत के बाद उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बागेश्वर धाम प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
पहले भी हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि इससे पहले 3 जुलाई को भी बागेश्वर धाम में एक और हादसा हुआ था। भारी बारिश के दौरान एक टेंट गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस घटना पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि टेंट उस जगह पर लगा था जहां अब कोई नहीं जाता, लेकिन कुछ लोग बारिश से बचने के लिए वहां रुके थे। उस दौरान एक लेटे हुए व्यक्ति पर रॉड गिरने से उसकी जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications