Dhirendra Shastri in London: बागेश्वर धाम सरकार का अब लंदन में बज रहा डंका, 30 जुलाई तक सजेगा दरबार, Video

Dhirendra Shastri in London: देश भर में अपनी कथा और प्रवचनों के माध्यम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद कृष्ण शास्त्री लंदन पहुंचे हैं। उनका 22 जुलाई से 30 जुलाई तक कथा पंडाल सजा हैं। लंदन में रहने वाले भारतीयों के अलावा स्थानीय लोग भी उनकी कथा सुनने पहुंचेंगे। आयोजन की ख़ास तैयारियां की गई हैं।

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री दूसरी बार लंदन यात्रा पर हैं। भारत से रवानगी के पहले उन्होंने उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। इस वीडियो में उन्होंने लंदन के आयोजन के बारे में पूरी जानकारी दी हैं।

आपको बता दें धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के दौरान बुन्देलखंडी खड़ी बोली में कई ऐसी बातें कह जाते है जिसकी कई तरह से क्रिया-प्रतिक्रिया होती हैं। इसी वजह से कई बार वह विवादों में भी रहते हैं। हालांकि भारत में कई जगहों पर सजे उनके दरबार में विदेश से भी उनके भक्त कथा सुनने पहुंचते आए हैं।

bageshwar-dham-sarkar-pandit-dhirendra-shastri-in-london

पंडित जी अपने सोशल मीडिया के जरिये अपना आयोजन की रूप रेखा भी बता रहे हैं। उन्होंने पहली बार लंदन यात्रा 2022 में की थी। अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम शक्ति केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोग उनके फॉलोअर्स बन गए। राजराजेश्वर गुरुजी आध्यात्मिक नेता और इंट सिद्धाश्रम शक्ति केन्द्र के संस्थापक हैं। अब ताजा प्रोग्राम में 22 से 28 जुलाई 2023 तक श्री राम कथा और दिव्य दरबार के लिए वहीं रहेंगे। यूके में भी भारत की तरह कथा प्रवचन होंगे। साथ उनसे मिलने के लिए आपको पूजा करनी होगी और अर्जी लगाना होगा। जुलाई के शुरुआती महीने में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार नोयडा में भी सजा था। यहां रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। बीच में तेज उमस गर्मी से हलाकान लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक महिला के बेहोश होने की खबर भी सामने आयी। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बाउंसर पर बदसलूकी के आरोप भी लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+